भोजपुरी फिल्म 'ससुरा जिंदाबाद' का फर्स्ट लुक जारी, शादीशुदा महिला के रोल में दिखीं शुभि शर्मा

भोजपुरी फिल्म 'ससुरा जिंदाबाद' के लीड हीरो और हीरोइन का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में एक्ट्रेस शुभि शर्मा बंगाली एक्टर गणेश बाबू के साथ नजर आने वाली हैं।

बिहार, 16 जूनः भोजपुरी सिनेमा की जानदार एक्ट्रेसेस में से एक शुभि शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ससुरा जिंदाबाद' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इसी बीच फिल्म 'ससुरा जिंदाबाद' के लीड हीरो और हीरोइन का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि फिल्म 'ससुरा जिंदाबाद' में एक्ट्रेस शुभि शर्मा बंगाली एक्टर गणेश बाबू के साथ नजर आने वाली हैं। फर्स्ट पोस्टर में दोनों को बिंदास लुक नजर आ रहा है। इस फिल्म में शुभि शर्मा को एक साधारण सी शादीशुदा महिला के किरदार में देखा जा सकता है। वहीं लीड हीरो गणेश बाबू स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं।

sasura zindabad

इंस्टाग्रम पर शेयर किया फिल्म का पहला पोस्टर
फिल्म 'ससुरा जिंदाबाद' की एक्ट्रेस शुभि शर्मा ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर मूवी का पहला पोस्टर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक वायरल हो रहा है। भोजपुरी फिल्म 'ससुरा जिंदाबाद' के पोस्टर में अवधेश मिश्रा, प्रकाश जैस, आनन्द मोहन, किरण यादव, संजय महानन्द भी नजर आ रहे हैं। पोस्टर को देखकर ही लग रहा है कि यह फिल्म एक पारिवारिक मूवी होगी, जो भोजपुरी माटी की महक और संस्कृति को सबके सामने पेश करेगी। फिल्म के फर्स्ट लुक को एक्टर गणेश बाबू ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

फैमिली मेलोड्रामा से भरी मूवी
आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म 'ससुरा जिंदाबाद' एक पारिवारिक फिल्म है। इसे सेंसर बोर्ड से 'यू' सर्टिफिकेट मिला है। फैमिली मेलोड्रामा के साथ-साथ इस फिल्म में आपको कॉमेडी, सस्पेंस और थ्रिलर का भी भरपूर मजा मिलेगा। ये फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने में सफल होगी। फिल्म के लीड हीरो गणेश बाबू, जो कई बंगला फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग दिखाने के बाद, इस मूवी के जरिए भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। गणेश बाबू के साथ शुभि शर्मा की ये जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ सकती है। खबर है कि जल्द ही फिल्म का टीजर और ट्रेलर भी रिलीज कर दिया जाएगा। बाबा नायक फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'ससुरा जिंदाबाद' के निर्माता रविंद्र कुमार हैं और ये उनकी पहली फिल्म है। फिल्म के डायरेक्टर सुरंजन सिंह है। वह इस फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर भी हैं। संगीतकार मधुकर आनंद ने इस फिल्म का संगीत दिया है। वहीं, कानू मुखर्जी ने इस फिल्म में कोरियोग्राफी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+