रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' की पहली झलक इस दिन आएगी सामने, मेकर्स ने 9 शहरों में की ग्रैंड तैयारी
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' अब तक की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। भारत की सबसे पूजनीय गाथा को नए और भव्य अंदाज़ में पेश करने का जिम्मा नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा ने उठाई है। फिल्म की जबसे अनाउंसमेंट हुई है, तभी से दर्शक बेहद खुश हैं।
जैसे-जैसे लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है, वैसे-वैसे मेकर्स प्रोजेक्ट के बारे में अपडेट भी शेयर करने लगे हैं। फिल्म भारत ही नहीं ग्लोबली भी अपनी छाप छोड़ेगी। इसके लिए नितेश और नमित ने एक अलग तरह की प्लानिंग की है।जिससे रामायण की गाथा पूरे विश्व में गूंजे।

अब इस एक बेहद रोमांचक अपडेट सामने आया है। वो ये है कि रामायण की दुनिया की पहली आधिकारिक झलक 3 जुलाई को दुनिया भर के दर्शको को दिखाई जाएगी। रामायण: द इंट्रोडक्शन नाम से तैयार किया गया यह अनाउंसमेंट प्रोमो 3 जुलाई 2025 यानी गुरुवार को भारत के 9 शहरों में दिखाया जाएगा। इसमें मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे और कोच्चि में एक साथ एक समय पर लॉन्च किया जाएगा। फिल्म की अभी तक कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट लुक के साथ नहीं हुई है। मेकर्स जिस तरह फिल्म को ग्रैंड बना रहे हैं, उसी तरह उनकी कोशिश है कि अनाउंसमेंट भी ग्रैंड हो। इसलिए उन्होंने इस 9 शहरों में भव्य तैयारी की है। जिससे दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ जाए।
यह प्रोमो न सिर्फ एक नई सिनेमाई यात्रा की शुरुआत है, बल्कि दर्शकों को इस महाकाव्य की शानदार दुनिया की पहली झलक भी दिखाएगा। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी और नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज और 8 बार ऑस्कर जीत चुके वीएफएक्स स्टूडियो DNEG द्वारा प्रोड्यूस की जा रही रामायण, यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाई जा रही है। इस महाकाव्य का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज़ की जाएगी, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।












Click it and Unblock the Notifications