Asit Modi: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित मोदी के खिलाफ FIR दर्ज, क्या है पूरा मामला?
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित मोदी समेत 3 अन्य लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस में एफआईआर दर्ज की गई है।
Asit Modi FIR: पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित मोदी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुंबई पुलिस ने प्रोड्यूसर और 3 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। इस शो की एक एक्ट्रेस ने असित मोदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
असित मोदी समेत 3 अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
असित मोदी पिछले कुछ समय से यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे हैं। अब तक उन पर शो की कई एक्ट्रेसेस यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। एएनआई' के मुताबिक, असित मोदी के अलावा सोहेल रमानी और जतिन बजाज के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया है। हालांकि अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि, असित मोदी पर पिछले कुछ समय से शो की तमाम एक्ट्रेसेस यौन उत्पीड़न का आरोप लगा चुकी हैं। वहीं कुछ एक्टर्स का ये भी कहना था कि असित ने अपनी फीस किसी को टाइम पर नहीं दी। जिस एक्ट्रेस ने असित मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई उन्होंने एक इंटरव्यू कहा था कि, वह इसलिए चुप थीं क्योंकि उन्हें काम खो देने का डर था। असित मोदी उन्हें आपत्तिजनक मैसेज भेजते थे और उन्हें अपने कमरे में बुलाते थे। हालांकि असित मोदी ने इन बयानों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि, वह एक्ट्रेस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।
Mumbai, Maharashtra | Powai Police has registered a case against Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah producer Asit Modi, operation head Sohail Ramani, and executive producer Jatin Bajaj under sections 354 and 509 of the IPC based on a complaint by an actor of the show. No arrests…
— ANI (@ANI) June 20, 2023












Click it and Unblock the Notifications