फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' की टीम पहुंची वाराणसी, अक्षय कुमार ने गंगा स्नान के बाद की आरती
अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वाराणसी के घाट की तस्वीरें शेयर की हैं और अपने फैंस को बताया है कि वह अपनी अपकमिंग फिल्म सम्राट पृथ्वीराज के अच्छे रेस्पॉन्स के लिए प्रार्थना करने के लिए मां गंगा के पास पहुंचे हैं।
मुंबई, 31 मईः बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' के प्रमोशन को लेकर काफी बिजी हैं। इसी बीच एक्टर अक्षय कुमार, फिल्म की एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर और फिल्म के निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश वाराणसी पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार ने खुद इस बात की जानकारी दी है। अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वाराणसी के घाट की तस्वीरें शेयर की हैं और अपने फैंस को बताया है कि वह अपनी फिल्म के अच्छे रेस्पॉन्स के लिए प्रार्थना करने के लिए मां गंगा के पास पहुंचे हैं। पहले अक्षय कुमार ने मानुषी के संग तस्वीर शेयर करते हुए बताया था कि वह लोग वाराणसी पहुंच गए हैं। उसके बाद उन्होंने बनारस के गंगा घाट पर आरती करते हुए तस्वीर शेयर की है।

अक्षय ने कहा- हर हर महादेव
अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अक्षय कुमार गंगा घाट पर आरती करते दिखाई दे रहे हैं। अक्षय कुमार ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- 'हर हर महादेव।' अक्षय कुमार के इस सोशल मीडिया पोस्ट को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। अक्षय के पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैन्स हर हर महादेव का कमेंट कर रहे हैं और साथ ही साथ उनका वीडियो शेयर भी कर रहे हैं। इस वीडियो में अक्षय कुमार मां गंगा की आरती करते हुए नजर आ रहे हैं।
अक्षय ने किया गंगा स्नान
आपको बता दें कि इससे पहले अक्षय कुमार ने मानुषी छिल्लर के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में अक्षय कुमार ने लिखा था- 'सम्राट पृथ्वीराज की टीम आज आ पहुंची है भगवान विश्वनाथ जी की नगरी, वाराणसी में।' अक्षय कुमार गंगा आरती के लिए राजघाट से होते हुए दशाश्वमेध घाट बैंड बाजा के साथ पहुंचें। अक्षय कुमार ने काशी विश्वनाथ धाम घाट के सामने गंगा में स्नान किया और उसके बाद आरती की। अक्षय के इन फोटोज और वीडियोज को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।
3 जून को रिलीज होगी फिल्म
अक्षय कुमार और मानुषी की आने वाली फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' का नाम चेंज कर दिया गया था। यशराज स्टूडियो ने करणी सेना के भारी विरोध के चलते पृथ्वीराज का टाइटल 'सम्राट पृथ्वीराज' करने का फैसला लिया था। करणी सेना ने यशराज स्टूडियो से फिल्म का नाम बदलने की मांग की थी। गौरतलब है कि डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' ,पृथ्वीराज चौहान के जीवन और उनके पराक्रम पर आधारित है। अक्षय कुमार फिल्म में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभा रहे है। वहीं मानुषी छिल्लर, पृथ्वीराज की प्रेमिका राजकुमारी संयोगिता की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म आगामी 3 जून को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications