तमिल फिल्म डायरेक्टर विजय बाबू से पुलिस ने की 9 घंटे पूछताछ, महिला के यौन उत्पीड़न का आरोप
नई दिल्ली, 2 मई। कोच्चि पुलिस ने कथित यौन उत्पीड़न मामले में बुधवार को मलयालम फिल्म निर्माता विजय बाबू ने गहन पूछताछ की है। करीब 9 घंटे फिल्म डायरेक्टर को पुलिस के साथ बितने पड़े। इससे पहले कोच्चि एयरपोर्ट पर उतने के बाद फिल्म डायरेक्टर ने मामले में पुलिस का पूरा सहयोग करने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

केरल हाईकोर्ट से दो जून तक अंतरिम अग्रिम जमानत दिए जाने के एक दिन बाद फिल्म डायरेक्टर व अभिनेता विजय बाबू बुधवार को कोच्चि पहुंचे। विजय बाबू पर अभिनेत्री से रेप का आरोप लगा है। कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए विजय बाबू ने कहा कि वह मामले की जांच में पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे।
क्या था मामला?
अभिनेता विजय बाबू पर उनके प्रोडक्श हाउस की एक महिला ने यौन उत्पीड़न करने और फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान सबके सामने उजागर करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद विजय बाबू के विरुद्ध यौन उत्पीड़न और पीड़ित की पहचान उजागर का मामला दर्ज किया गया था। मामले में विजय बाबू ने अग्रिम जमानत के लिए केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
जारी हुआ था लुकआउट सर्कुलर
इससे पहले विजय बाबू पर कोच्चि पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। जिसके बाद चेतावनी भी दी गई थी कि अगर वो भारत नहीं लौटते तो उनके विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications