Rakesh Kumar Demise: 'सब छोड़कर जा रहे हैं', राकेश कुमार को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन

10 नवंबर को फिल्ममेकर राकेश कुमार का निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो गए।

Amitabh Bachchan On Rakesh Kumar Demise: याराना नटवरलाल जैसी फिल्में बनाने वाले फिल्ममेकर राकेश कुमार का कैंसर की वजह से 81 साल की उम्र में निधन हो गया। 10 नवंबर को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर के सामने आने के बाद पूरा बॉलीवुड जगत सदमें में है। इस बीच महानायक अमिताभ बच्चन ने राकेश कुमार के निधन पर भावुक हो गए।

नहीं रहे राकेश कुमार

नहीं रहे राकेश कुमार

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में राकेश कुमार के साथ बिताए उन पलों को याद किया जब एक्टर ने फिल्मी जगत में अपने करियर की शुरूआत की थी। अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन राकेश कुमार को याद कर भावुक हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि राकेश बहुत अच्छे व्यक्ति थे और उनके साथ कुछ मिठी यादें हैं जो हमेशा दिल और दिमाग में ताजा रहेंगी।

बिग बी ने लिखा इमोशनल पोस्ट

बिग बी ने लिखा इमोशनल पोस्ट

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में इमोशनल होते हुए कहा कि वह शायद ही राकेश कुमार के अंतिम संस्कार में जाएंगे क्योंकि वह जाने से काफी हिचकिचा रहे हैं। बिग बी ने अपने ब्लॉग में राकेश कुमार के लिए कुछ इमोशनल कर देने वाली बातें लिखी हैं। जानिए एक्टर ने क्या कुछ लिखा।

बोले- 'एक-एक कर सब चले जाते हैं'

बोले- 'एक-एक कर सब चले जाते हैं'

अमिताभ बच्चन ने लिखा कि, 'एक-एक कर सब चले जाते हैं। लेकिन राकेश कुमार जैसे कुछ लोग ऐसी छाप छोड़ जाते हैं, जिसे भूलना या मिटा पाना मुश्किल बेहद है। फिल्मों को डायरेक्ट करने का उनका सेंस, स्क्रीनप्ले और उनको स्क्रिप्ट लिखने की जानकारी और तुरंत किसी भी बदलाव पर काम करने की कला अद्भुत थी। फिल्म 'नट्टू' और 'याराना' की शूटिंग के दौरान की गई मस्ती, पर शूटिंग से ब्रेक देना, जिससे कि हम रिलेक्स रहते थे सब याद आएंगे।'

'अंतिम संस्कार में जाने से हिचकिचा...'

'अंतिम संस्कार में जाने से हिचकिचा...'

अमिताभ ने आगे लिखा कि, 'राकेश कुमार एक ऐसे व्यक्ति थे जो उनके साथ काम करने वाले कलाकारों का हर तरीके से ख्याल रखते थे। मैं उनके अंतिम संस्कार में जाने से हिचकिचा रहा हूं क्योंकि मैं राकेश को इस तरह से दुनिया से जाते हुए नहीं देख पाउंगा। राकेश, आपको हमेशा याद किया जाएगा।'

कैंसर से पीड़ित थे राकेश कुमार

कैंसर से पीड़ित थे राकेश कुमार

बता दें कि, राकेश कुमार लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद वह ये जंग हार गए और 10 नवंबर को दुनिया को अलविदा कह गए। अब उनके निधन के बाद रविवार 13 नवंबर को मुंबई के अंधेरी में प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+