'आदिपुरुष' में आखिर कौन हैं ये 'हनुमान'? जिसकी हो रही है खूब चर्चा, इन फिल्मों में भी कर चुके हैं काम
फिल्म 'आदिपुरुष' में जिस किरदार की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो है हनुमान। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ये कौन एक्टर हैं जो फिल्म में हनुमान का किरदार निभा रहे हैं।
मुंबई, 4 अक्टूबर: ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म आदिपुरूष का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर रिलीज होने के बाद से फिल्म विवादों में आ गई है। जिसकी वजह है कि इस फिल्म में रामायण की झलक देखने को मिली। फिल्म में राम के किरदार में प्रभास नजर आए तो वहीं रावण के किरदार में सैफ अली खान। लेकिन फैंस इस असमंजस में हैं कि जो एक्टर हनुमान का किरदार निभा रहे हैं आखिर वो है कौन?

कौन है आदिपुरूष में ये हनुमान?
फिल्म आदिपुरूष में हनुमान का किरदार निभाने वाले इस एक्टर को फैंस नहीं पहचान पा रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है। चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर आदिपुरूष में नजर आए ये हनुमान कौन हैं। दरअसल हनुमान का किरदार निभाने वाले इस एक्टर का नाम देवदत्त गजानन नागे है। इन्होंने अभी तक सिर्फ मराठी फिल्मों में काम किया है।
मराठी फिल्मों में कर चुके हैं काम
देवदत्त गजानन नागे ने मराठी फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल 'जय मलहार' में भगवान खंडोबा का किरदार निभाया था जो कि फैंस द्वारा काफी पसंद भी किया गया। इस सीरियल से ही उनको एक नई पहचान मिली थी। बता दें कि इस किरदार के लिए उन्हें साल 2015 में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था।
इन टीवी सीरियल्स से भी जीता फैंस का दिल
इसके अलावा उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। देवदत्त ने कलर्स चैनल के सीरियल 'वीर शिवाजी' से टीवी डेब्यू किया था। उन्होंने इसमें 'तानाजी मालुसरे' का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह मशहूर सीरियल 'लागी तुझसे लगन' में भी नजर आए थे। उनकी एक्टिंग को फैंस द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है।
इस फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू
टीवी सीरियल में काम करने के बाद देवदत्त ने फिल्मों की तरफ रूख किया। एक्टर ने साल 2013 में फिल्म 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' से डेब्यू किया। इसके अलावा वह जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते में भी नजर आए। जो कि साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा देवदत्त ने साल 2020 में रिलीज हुई ओम राउत की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में भी सौर्याजी मालुसरे का किरदार निभाया था।

देवदत्त का है इस फिल्म से खास कनेक्शन
बता दें कि देवदत्त को फिल्म आदिपुरूष के लिए केवल उनके फिजीक की वजह से चुना गया है। ये बात खुद एक्टर ने अपने इंटरव्यू के दौरान बताई थी। एक्टर का कहना था कि उनका इस फिल्म से खास कनेक्शन है और उन्होंने इस किरदार के लिए कड़ी मेहनत की है। हालांकि सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके इस किरदार की काफी आलोचना कर रहे हैं। कुछ यूजर्स उन्हें काफी कमजोर कह रहे हैं।
-
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
Ramayan पर 'हनुमान' के बेटे का बड़ा बयान, Ranbir Kapoor को दे डाली सलाह, मेकर्स को दी चेतावनी -
दोबारा मां बनीं Sonam Kapoor, अस्पताल से शेयर की पहली तस्वीरें, सादगी भरे अंदाज ने जीता दिल -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
'शराब की लत एक मेंटल परेशानी', Janhvi Kapoor का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को इलाज की जरूरत -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Rashmika Mandanna Pregnant: शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? मचा हंगामा, लिखा- हम 3 हो गए -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Friday OTT Release: वीकेंड पर हुआ एंटरटेनमेंट का धमाका, ये फिल्में-सीरीज बना देंगी आपके मूड को खास -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति?












Click it and Unblock the Notifications