Actor Akhil Mishra: बॉलीवुड से आई एक और बुरी खबर, 3 इडियट्स के लाइब्रेरियन दुबे की हादसे में मौत
3 idiots Actor Akhil Mishra News: बॉलीवुड इंडस्ट्री से बहुत दर्दनाक खबर सामने आई है। फिल्म 'थ्री इडियट्स' में लाइब्रेरियन दुबे के किरदार से फेमस हुए अभिनेता अखिल मिश्रा की एक हादसे में जान चली गई।
एक्टर के परिवार में उनकी पत्नी-अभिनेत्री सुजैन बर्नर्ट हैं। 67 वर्षीय अभिनेता हैदराबाद में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे। सुजैन ने अखिल मिश्रा की मौत की खबर की पुष्टि की और बताया कि उनकी मौत किचन में फिसलने के दौरान हुई।

पत्नी सुजैन बर्नर्ट ने बताया कैसे हुआ हादसा
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी पत्नी सुजैन बर्नर्ट ने बताया, "वह रसोई में एक कुर्सी पर कुछ करने की कोशिश कर रहे थे, जब वह कथित तौर पर गिर गए और उसके सिर पर चोट लगी। वह खून से लथपथ पाए गए, जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों के प्रयासों के बाद भी उनको नहीं बचाया जा सका और कुछ घंटों बाद उनकी मृत्यु हो गई।''
जानकारी के मुताबिक एक्टर अखिल मिश्रा की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभिनेता अखिल मिश्रा ने कई फिल्मों के साथ कई टीवी सीरियल में भी काम किया है। उनके निधन के बाद पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
दोस्त ने किया अलग दावा
इधर, मिश्रा के दोस्त और एक्टिंग कोच कुलविंदर बख्शी ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि की और कहा कि एक इमारत से गिरने के बाद उनकी मृत्यु हुई है।
फिल्मों और टीवी शोज में किया काम
अखिल मिश्रा ने कई फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन सीरियल में भी एक्टिंग की है। 3 इडियट्स के अलावा उन्होंने हजारों ख्वाहिशें ऐसी, भोपाल: ए प्रेयर फॉर रेन, मेरे दोस्त पिक्चर अभी बाकी है, रेडियो, ब्लू ऑरेंज, डॉन, क्रैम, वेल डन अब्बा, गांधी माई फादर, इस रात की सुबह नहीं में भी काम किया है।
फिल्मों के अलावा अखिल मिश्रा कई पॉपुलर टेलीविजन शो जैसे उतरन, उड़ान, सीआईडी, श्रीमान- श्रीमती, भंवर, यम हैं हम, द एडवेंचर्स ऑफ हातिम, दो दिल बंधे एक डोरी से जैसे कई शोज का भी हिस्सा रहे चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications