'फाइटर' की रिलीज से एक दिन पहले ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण को लगा बड़ा झटका, अब क्या होगा?

Fighter: बॉलीवुड के हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन और खूबसूरत हीरोइन दीपिका पादुकोण इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' को लकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ये फिल्म आगामी 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन के फैंस बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

'फाइटर' की रिलीज को लेकर बड़ी खबर
फिल्म 'फाइटर' ने दमदार एडवांस बुकिंग भी की है। लेकिन अगर आप 'फाइटर' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और आप खाड़ी देशों में रहते हैं तो आपके लिए ही एक बुरी खबर है। फिल्म बिजनेस एक्सपर्ट और प्रोड्यूसर गिरीश जौहर के मुताबिक, 'फाइटर' को अभी तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को छोड़कर सभी खाड़ी देशों में रिलीज करने से इनकार कर दिया गया है।

fighter

यूएई में छोड़कर बाकी खाड़ी देशों में बैन हुई 'फाइटर'
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को यूएई में छोड़कर बाकी खाड़ी देशों में बैन करने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। गिरीश जौहर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है- एक झटके में 'फाइटर' की थिएटर रिलीज को मध्य पूर्व क्षेत्रों में आधिकारिक तौर पर बैन कर दिया गया है। केवल यूएई ही ये फिल्म पीजी15 क्लैरिफिकेशन के साथ रिलीज करेगा। ऐसे में ये मूवी बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब में रिलीज नहीं होगी। सिर्फ यूएई में ही रह रही जनता ही इसे देख सकेगी।

'फाइटर' नहीं होगी गल्फ देशों में रिलीज
फिल्म 'फाइटर' की मेकर्स के टीम के एक करीबी सूत्र ने भी यूएई को छोड़कर खाड़ी देशों में मूवी की रिलीज के संबंध में अपडेट की पुष्टि की है। हालांकि फिल्म के निर्माताओं ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। आपको बता दें कि 'फाइटर' को खाड़ी देशों में सेंसर बोर्ड से हरी झंडी नहीं मिली है। वहीं ये मूवी आगामी 25 जनवरी 2024 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी एडवांस बुकिंग एक सप्ताह पहले ही शुरू हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+