32 साल पहले ऐसे हुई थी गौरी खान और फराह की मुलाकात, फिल्म निर्माता ने बताया दिलचस्प किस्सा

फराह खान और गौरी खान की गहरी दोस्ती 32 साल से है। आज से 32 साल पहले दोनों की दोस्ती शुरूआत हुई थी। ऐसे में फराह खान ने उन दिनों को याद किया जब उनकी गौरी खान से पहली मुलाकात हुई थी।

मुंबई, 3 अक्टूबर: गौरी खान और फराह खान के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों की दोस्ती आज से नहीं बल्कि 32 साल से है। दोनों ने अपनी दोस्ती में कईं उतार-चढ़ाव देखे। लेकिन इसके बावजूद दोनों तब भी उतनी ही गहरी दोस्ती है। ऐसे में फराह खान ने बॉलीवुड और स्टारडम को एक व्यक्ति के रूप में प्रभावित नहीं करने देने के लिए गौरी खान की प्रशंसा की है।

फराह खान ने गौरी को कहा मिडिल क्लास गर्ल

फराह खान ने गौरी को कहा मिडिल क्लास गर्ल

बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर और फिल्मेमकर का कहना है कि इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान एक मिडिल क्लास पंजाबी गर्ल हैं। वह एक अच्छी वीबी और दोस्त होने के साथ-साथ गौरी आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान की शानदार मां भी हैं।

फराह ने याद किए पुराने दिन

फराह ने याद किए पुराने दिन

फराह खान ने गौरी खान के शो 'ड्रीम होम्स विद गौरी खान' के लेटेस्ट एपिसोड में उन दिनों को याद किया जब वह गौरी की शाहरुख खान से शादी होने के कुछ दिनों उनसे पहली बार मिलीं थी। पहली मुलाकात से ही दोनों की दोस्ती की शुरूआत हुई।

बताया गौरी खान से कैसे हुई पहली मुलाकात

बताया गौरी खान से कैसे हुई पहली मुलाकात

फराह खान ने एपिसोड में कहा कि, "गौरी की शादी हो गई और शाहरुख उसे गोवा ले आए। उस वक्त हम कभी हां कभी ना की शूटिंग कर रहे थे। और मैं उससे गोवा के समुद्र तट पर मिली। उन्होंने स्विम सूट पहना हुआ था। तब से ऐसा लगा जैसे मैं कॉलेज के कुछ पुराने दोस्तों या स्कूल के दोस्तों से मिली हूँ।

32 साल से हैं फराह खान और गौरी खान की दोस्ती

32 साल से हैं फराह खान और गौरी खान की दोस्ती

फराह खान आगे कहती है कि, "मैं गौरी को 1990 से जानती हूं और अब हमारी दोस्ती को 32 साल हो गए। गौरी के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि वह बिल्कुल भी नहीं बदली है, और यह एक बहुत अच्छी बात है। जो आपको बॉलीवुड में सफलता और पैसे आने के बाद कम लोगों में दिखती है। वह आज भी मिडिल क्लास पंजाबी गर्ल ही हैं, ये बात उनकी मुझे सबसे अधिक पसंद है"।

'मैं उसे उस समय से जानती हूं जब वह..'

'मैं उसे उस समय से जानती हूं जब वह..'

फराह खान ने आगे कहा, "गौरी बहुत अच्छा कर रही हैं। मुझे उस पर बहुत गर्व है। मैं उसे उस समय से जानती हूं जब वह एक छोटी लड़की थी जिसकी अभी-अभी शादी हुई और वह दिल्ली से आई। वह बहुत अच्छा कर रही है। वह एक बहुत अच्छी मां और एक पत्नी हैं। वह एक महान घर चलाती है। वह सब कुछ संभालती है। मैंने उसे उसके माता-पिता, उसकी माँ, उसके परिवार के साथ देखा है। अगर वह आपकी दोस्त है, तो वह जीवन भर के लिए आपकी दोस्त है।"

गौरी खान का वर्कफ्रंट

गौरी खान का वर्कफ्रंट

गौरी खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इंटीरियर डिजाइनर के अलावा शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' की मालिक हैं। इस शो का नाम 'ड्रीम होम्स विद गौरी खान' है। इसके अलावा गौरी खान को हाल ही में आखिरी बार कॉफी विद करण के शो में देखा गया था। जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से बताए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+