मशहूर आर्ट डायरेक्टर सुनील बाबू का निधन, तीन दिन पहले ही अस्पताल में हुए थे भर्ती

Sunil Babu Passed Away: मशहूर अवॉर्ड विनिंग आर्ट डायरेक्टर सुनील बाबू का निधन हो गया है। मौत के समय सुनील बाबू की उम्र 50 साल थी।

sunil babu

Sunil Babu Passed Away: साउथ फिल्मों के मशहूर अवॉर्ड विनिंग आर्ट डायरेक्टर सुनील बाबू का निधन हो गया है। उन्होंने बैंगलोर डेज, गजनी, वरिसू समेत कई बड़ी फिल्मों के लिए काम किया था। मौत के समय सुनील बाबू की उम्र 50 साल थी। वहीं फिल्म मेकर अंजलि मेनन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करके लोगों को इसके बारे में जानकारी दी है।

केरल राज्य फिल्म पुरस्कार जीता था
मैसूर आर्ट्स कॉलेज में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद सुनील बाबू ने प्रोडक्शन डिजाइनर साबू सिरिल के सहायक के रूप में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी। उन्होंने कई सुपरहिट मलयालम फिल्मों जैसे 'अनंतभद्रम', 'बैंगलोर डेज', 'कायमकुलम कोचुन्नी', 'पजहस्सीराजा', 'छोटा मुंबई', 'आमी', 'प्रेमम' और 'नोटबुक' के लिए आर्ट डायरेक्टर के रूप में काम किया था। उन्होंने फिल्म 'अनंतभद्रम' के लिए सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशक का केरल राज्य फिल्म पुरस्कार भी जीता था।

तीन दिन पहले अस्पताल में हुए थे भर्ती
'एमएस धोनी', 'गजनी', 'लक्ष्य' और 'स्पेशल 26' ऐसी बॉलीवुड फिल्में हैं जिनमें सुनील बाबू ने ही आर्ट डायरेक्शन किया था। वह फिलहाल विजय की अपकमिंग फिल्म 'वरिसू' के लिए काम कर रहे थे। सुनील बाबू को उनके निधन से तीन दिन पहले ही पैर में सूजन के चलते एर्नाकुलम के अमृता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कुन्नमथनम के रहने वाले थंकप्पन नायर और सरस्वती के बेटे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी प्रेमा और बेटी आर्या सरस्वती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+