Vyjayanthimala: 91 साल की एक्ट्रेस वैजयंतीमाला ने क्या दुनिया को कहा अलविदा? बेटे ने बताई सच्चाई
Vyjayanthimala News: मशहूर एक्ट्रेस और भरतनाट्यम डांसर वैजयंतीमाला (Vyjayanthimala) के 91 साल की उम्र में निधन की खबर सोशल मीडिया पर आई तो उनके चाहने वाले परेशान हो गए। हालांकि, अब इन अफवाहों का वैजयंतीमाला के बेटे सुचिंद्र बाली ने खंडन किया है। साथ ही, इस बात की पुष्टि की है कि उनकी मां एकदम ठीक है।
दरअसल, सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया था कि वैजयंतीमाला (Vyjayanthimala) का 91 साल की उम्र में निधन हो गया। TOI की रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस के बेटे सुचिंद्र ने ना केवल अपनी मां की सेहत पर अपडेट दिया है, बल्कि झूठी खबर फैलाने वालों को कड़ी नसीहत दी है।

सुचिंद्र बली ने फेसबुक और व्हाट्सएप पर इन अफवाहों को खंडन करते हुए कहा कि उनकी मां की सेहत एकदम दुरुस्त है। अफवाहें न फैलाई जाएं। इसके बाद मीडिया ब्रांड्स ने एक्ट्रेस के निधन की ख़बरें डिलीट कर दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को ऐसा दावा किया गया था कि वैजयंतीमाला की मृत्यु हो गई है।
हालांकि, परिवार या उनकी टीम ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया। वैजयंतीमाला के बेटे सुचिंद्र ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'वैजयंतीमाला बाली का स्वास्थ्य सही है। इसके विपरीत अगर कोई खबर आ रही है तो वह बिल्कुल झूठी है। इस किस्म की खबर शेयर करने से पहले कृपया खबर के स्रोत की पुष्टि कर लें। बेबुनियाद अफवाहें फैलाना बंद करें। हम सब कुशल मंगल हैं।'
वैजयंतीमाला ने जनवरी में दी थी परफॉर्मेंस
इसी साल जनवरी में वैजयंतीमाला बाली (vyjayanthimala bali) ने चेन्नई की कला निकेतन प्रदर्शनी में भरतनाट्यम का प्रदर्शन करते देखा गया था। 91 की उम्र में भी उनके ऊर्जा से भरपूर परफॉर्मेंस ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। इवेंट के दौरान वे एकदम फिट नज़र आ रही थीं।
वैजयंतीमाला ने 16 साल की उम्र में शुरू किया था करियर
वैजयंतीमाला भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक है और उन्हें पहली महिला सुपरस्टार के रूप में जाना जाता है। उन्होंने 16 साल की उम्र में तमिल सिनेमा में अपना करियर वाज़काई से शुरू किया और बाद में तेलुगु फ़िल्म जीविथम में नज़र आईं। उन्हें 1954 में नागिन के साथ सफलता मिली, उसके बाद देवदास (1955) में चंद्रमुखी की भूमिका निभाई।
उनकी फ़िल्मों की सूची में संगम, ज्वेल थीफ़, आम्रपाली, गंवार जैसी हिट फ़िल्में शामिल हैं। अपने करियर के शीर्ष पर वैजयंतीमाला ने अभिनेता राज कपूर के पारिवारिक चिकित्सक डॉ. चमनलाल बाली से शादी करने के बाद अभिनय की दुनिया छोड़ दी थी। बता दें, भारतीय कला और संस्कृति में उनके योगदान के सम्मान में, वैजयंतीमाला को 2024 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।












Click it and Unblock the Notifications