शाहरुख खान को धमकी देने वाले फैजान ने किया दावा, बोला 'बिश्नोई समाज के लोग दोस्त हैं'
Shah Rukh Khan Death Threat: शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है। रिपोर्ट्स की माने तो रायपुर के फैजान नाम के शख्स ने मुंबई के बांद्रा थाने में फोन कर उन्हें मारने की धमकी दी। इसी इलाके में शाहरुख का बंगला मन्नत है। वो अपने परिवार के साथ इसी घर में रहते हैं। इसके बाद से मुंबई पुलिस हरकत में आई और शाहरुख की सुरक्षा उन्होंने बढ़ा दी।
इस मामले में अब खुद फैजान ने मीडिया के सामने आकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। न्यूज एजेंसी ANI को दिए बयान में फैजान ने कहा, 2 नवंबर को मेरा मोबाइल चोरी हो गया था। इसकी कंप्लेन मैंने खमाठी पुलिस स्टेशन में दी हुई है। 5 तारीख को किसी ने शाहरुख को कॉल कर दिया कि पांच लाख दो नहीं तो जान से मार देंगे। मुंबई पुलिस मुझसे पूछताछ करने रायपुर आई थी। वो लोग मेरे घर भी आए थे।

मुंबई में भी होगी पूछताछ
फैजान ने आगे कहा,मैं खुद पुलिस स्टेशन गया। जहां मुझसे 1-2 घंटे पूछताछ हुई। मैंने अपना स्टेटमेंट दर्ज करवाया और उन्होंने 14 नवबंर को मुंबई भी बुलाया है। शाहरुख खान की फिल्म 'अंजाम' को लेकर मैंने उनके ऊपर शिकायत दर्ज की है। फिल्म में हिरण का शिकार करता है और अपने नौकर हरि सिंह से कहता है, इसको पका कर खा लेना। आगे वो कहता है कि मुझे मजा आता है ऐसा करने में। उसमे मैंने ऑब्जेक्शन किया था, क्योंकि बिश्नोई समाज के लोग मेरे काफी दोस्त हैं। मैं अजमेर राजस्थान से हूं और मुसलमान होने के नाते अगर वो ऐसा बोलता है। किसी की आस्था को आहत पहुंचाता है तो ये निंदनीय है। मैंने उस फिल्म को बैन करने के लिए FIR भी दर्ज करवाई है। मैंने मुंबई कमिश्नर, बांद्रा पुलिस स्टेशन और जोधपुर में उस थाने में भी दी है। जहां सलमान खान के खिलाफ केस दर्ज है।
सलमान के बाद शाहरुख को धमकी
बता दें, फैजान पेशे से वकील हैं और रायपुर में रहते हैं। वे 14 नवंबर को मुंबई की बांद्रा पुलिस के सामने दोबारा पेश होंगे। सलमान खान के बाद अब शाहरुख को धमकी मिलना मुंबई पुलिस के लिए चिंता का विषय है। अब देखना ये है कि क्या मुंबई पुलिस धमकी देने वाले असली आरोपी को पकड़ पाती है या नहीं?












Click it and Unblock the Notifications