फैजल खान ने भाई आमिर खान को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोले- मुझे अपने घर में कैद रखा था

फैजल खान ने भाई आमिर खान को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोले- मुझे अपने घर में कैद रखा था

नई दिल्ली, 20 अगस्‍त: बॉलीवुड एक्‍टर आमिर खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहे हैं। आमिर खान जिन्‍होंने दो बार शादी की और दोनों ही असफल रहीं वही अपने एक्‍टर भाई फैसल खान से भी उनकी नहीं बनती, दोनों के रिश्‍तों में हमेशा से तल्ख्यिां रहीं हैं। वहीं अब फैसल खान ने सुपरस्‍टार भाई आमिर खान के बारे में ऐसा आरोप लगाया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।

 एक दूसरे को फूंटी आंख नहीं भाते ये दोनों

एक दूसरे को फूंटी आंख नहीं भाते ये दोनों

बता दें आमिर खान जहां सुपरस्‍टार हैं वहीं उनके भाई फैशल एक्टिंग की दुनिया में ज्‍यादा सफल नहीं हुए। मेला में आमिर खान के साथ नजर आए फैसल हकीकत की जिंदगी में एक दूसरे को फूंटी आंख नहीं भाते। दोनों के बीच छत्‍तीस का आंकड़ा है। वहीं अब फैसल ने अपने सगे भाई आमिर खान पर जो आरोप लगाए हैं वो सचमुच में बहुत अचंभित कर देने वाली है।

 बिग बॉस का हिस्सा क्यों नहीं बनना चाहेंगे ?

बिग बॉस का हिस्सा क्यों नहीं बनना चाहेंगे ?

आमिर खान के भाई फैसल, जो काफी समय से फिल्‍मों से दूर हैं ईटाइम्स को दिए इंटरव्‍यू से सुर्खियां बटोरीं। जब उनसे पूछा गया कि टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा क्यों नहीं बनना चाहेंगे, इस बारे में बोलते हुए फैसल ने कहा बिग बॉस में, हर कोई एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा होता है, वे सब लड़ते हैं, बहस करते हैं और फिर आपको कार्य भी दिए जाते हैं। वे तुम्‍हारे दिमाग से खेलते हैं। मैं इसमें नहीं फंसना चाहता था।

 मुझे क्यों पिंजरे में रखा जाए?

मुझे क्यों पिंजरे में रखा जाए?

इसके बाद फैजल खान ने कहा वो आपको कुछ पैसे देते हैं लेकिन अल्लाह की कृपा से मुझे ज्यादा पैसे की जरूरत नहीं है। इसलिए मैंने सोचा कि पिंजरे में रहना किसे पसंद है? हर कोई फ्री जिंदगी पसंद करता है। यह मजेदार है आप जानते हैं।

 भाई आमिर के घर में एक बार बंदी बनाकर घर में

भाई आमिर के घर में एक बार बंदी बनाकर घर में "पिंजरे में" रखा गया

बात को बढ़ाते हुए फैजल खान ने कहा

कैद होने में कोई मज़ा नहीं है। इसके साथ ही उन्‍होंने चौंकाने वाला खुलासा किया कि उन्‍हें उनके भाई आमिर के घर में एक बार बंदी बनाकर घर में "पिंजरे में" रखा गया था। अब फिर से मेरा इरादा पिंजरे में बंद होने का नहीं है। मैं मुक्त रहना चाहता हूं और पानी की तरह बहना चाहता हूं।

फैमिली होम में तंगहाली में दिन काट रहे फैजल खान

फैमिली होम में तंगहाली में दिन काट रहे फैजल खान

फैजल खान ने बताया कि वो फिलहाल बेला विस्टा में फैमिली होम में रहते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्‍या उनकी उनके भाई आमिर खान से बात होती हैं? इसके जवाब में फैजल ने कहा, "बेशक, मैं उनके साथ बात कर रहा हूं। हम अवसरों पर एक-दूसरे से मिलते हैं और बधाई देते हैं लेकिन बात यह है कि वह अपने जीवन में बहुत व्यस्त है और मैं अपने व्यस्त जीवन में संघर्ष कर रहा हूं।"

आमिर खान पर संपत्ति हड़पने का भी लगा चुके हैं आरोप

आमिर खान पर संपत्ति हड़पने का भी लगा चुके हैं आरोप

बता दें पिछले कुछ सालों से मेंटल समस्‍याओं से जूझ रहे फैसल खान ने 1969 की फिल्म प्यार का मौसम में एक चाइल्‍ड एक्‍टर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। जहां उन्होंने शशि कपूर के छोटेपन की भूमिका निभाई। आमिर के छोटे भाई फैजल ने साल 2007 में आमिर खान पर अपनी संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया था। क़यामत से क़यामत तक में एक छोटी भूमिका निभाई, जिसमें आमिर खान लीड एक्‍टर थे। वह आमिर की जो जीता वही सिकंदर में भी दिखाई दिए लेकिन उनको उस रोल का श्रेय तक नहीं दिया गया। दोनों फिल्में उनके चाचा नासिर हुसैन द्वारा निर्मित और उनके चचेरे भाई मंसूर खान द्वारा निर्देशित थीं। 2017 में फैसल ने ऐलान किया कि वह फिल्‍म मेंटल के साथ फिल्मों में वापसी कर रहे हैं, लेकिन फिल्म कभी रिलीज़ नहीं हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+