'इसरो की तरह मूवी टेक्नोलॉजी में भी सबसे आगे होगा भारत', अभिनेत्री कर्णिका सिंह ने कही बड़ी बात, Exclusive

Oneindia Exclusive: बेपनाह खूबसूरती की मल्लिका कर्णिका सिंह ने बहुत कम वक्त में बहुत कुछ हासिल किया है, मॉडलिंग, डांसिंग और वीडियो एलबम के बाद वो अब अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं, वो भी वर्चुअल फिल्म 'स्टार गेट' के जरिए, इस फिल्म में वो एलियन का किरदार प्ले कर रही हैं, जिसको लेकर वो बहुत ज्यादा उत्साहित भी हैं। हाल ही में कर्णिका ने वनइंडिया से खास बातचीत में अपनी फिल्म 'Star Gate' और अपने अब तक के खूबसूरत सफर के बारे में खुलकर बातें कीं।

Karnika Singh

उन्होंने कहा कि 'फिल्म 'स्टार गेट' में काम करना सपने के सच होने जैसा है। ये एक Virtual फिल्म हैं, हालांकि इस तरह की फिल्में पहली भी बनी हैं लेकिन इस फिल्म की खास बात ये है कि इसमें करेक्टर है, कहानी है और ये वर्ल्ड की 360 डिग्री कैमरा पर बन रही है और इसकी शूटिंग हैदराबाद में हो रही है।'

'मैं करेक्टर को अच्छे से जस्टीफाई कर सकती हूं...'

उन्होने कहा कि 'इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं गोरी शंकर और हमारे निर्देशक हैं वेंकटेश, जिनके साथ काम करके मैं बहुत खुश हूं, मेरे निर्माता को जैसा अपनी फिल्म के लिए करेक्टर चाहिए था, वो उनको मेरे अंदर दिखा, उन्हें लगा कि मैं उनकी फिल्म के करेक्टर को अच्छे से जस्टीफाई कर सकती हूं और इसलिए उन्होंने मुझे चुना। '

'मूवी टेक्नोलॉजी में भी सबसे आगे होगा भारत'

कर्णिका ने कहा कि 'ये फिल्म स्टार गेट केवल एक भाषा में या फिर इंडिया में रिलीज नहीं होने वाली है बल्कि ये पूरे विश्व में रिलीज होगी, इंडियन सिनेमा या हॉलीवुड में इस तरह की तकनीक से फिल्म नहीं बनी है। मैं अपने निर्माता-निर्देशक को भी आपके प्लेटफार्म के जरिए बधाई देती हूं कि उन्होंने एक नया प्रयोग किया है जिसके जरिए दुनिया भारत के बारे में ये भी जानेगी कि केवल इसरों में ही नहीं बल्कि मूवी इंडस्ट्री की दुनिया में भी भारत की टेक्नोलॉजी सबसे आगे है।'

कर्णिका सिंह मूल रूप से उत्तराखंड की निवासी हैं

कर्णिका ने कहा कि 'एलियन का रोल जब मुझे ऑफर हुआ था तो मैं और मेरी फैमिली काफी शॉक्ड हो गए थे क्योंकि मैं बचपन से एलियन की काफी बातें किया करती थी लेकिन तब ये नहीं सोचा था कि एक दिन मैं पर्दे पर वो रोल भी प्ले करूंगी।' स्वभाव से बेहद हंसमुख और अपने काम पर पूरी तरह से ध्यान देने वाली कर्णिका सिंह मूल रूप से उत्तराखंड की निवासी हैं लेकिन इन दिनों हैदराबाद में रह रही हैं।

अच्छे रोल पर्दे पर निभाना चाहती हैं कर्णिका सिंह

सकारात्मकता को जीवन की सबसे बड़ी शक्ति मानने वाली कर्णिका सिंह ने कहा कि 'इंसान का सेल्फ मोटवेटेड होना बहुत जरूरी हैं। दिवंगत बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की बहुत बड़ी फैन कर्णिका ने कहा कि उन्होंने अपने रास्ते खुद तय किए हैं लेकिन उन्होंने अपने लिए कुछ चीजों को तय कर रखा है, उनके लिए काम उनकी पहली प्राथमिकता है, वो अच्छे रोल पर्दे पर निभाना चाहती हैं लेकिन उनका टीवी और रियलिटी शो में काम करने का कोई इरादा नहीं है।'

करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी कर्णिका ने

आपको बता दें कि कर्णिका ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी इसके बाद उन्होंने डासिंग क्लासेज शुरू की, वो मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डाबर की स्टूडेंट रह चुकी हैं। इसके बाद कर्णिका ने साउथ की फिल्मों में काम किया और इसका बाद उन्होंने अभिनेता श्रेयस थलपड़े के साथ 'वेलकम टू बजरंगपुर' में डेब्यू किया, जो कि जल्द रिलीज होने वाली है। इसके बाद इन्होंने 'एतबार' जैसे कई चर्चित वीडियो एलबम किए और अब ये 'स्टारगेट' के जरिए धमाका मचाने को तैयार हैं।

यहां देखें पूरा इंटरव्यू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+