Tanisha Santoshi Exclusive Interview: कियारा आडवाणी की हमशक्ल हैं तनीषा संतोषी? जानिए अभिनेत्री का जवाब
वनइंडिया हिंदी को दिए गए Exclusive इंटरव्यू में तनीषा संतोषी ने अपनी अब तक की जर्नी के बारे में खुलकर बातें की और ये भी बताया कि वो आगे किस तरह के किरदार में नजर आएंगी।

Tanisha Santoshi Exclusive Interview: फिल्म ' गांधी गोडसे- एक युद्ध' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने वाली खूबसूरत अभिनेत्री तनिषा संतोषी ने अपनी पहली ही फिल्म से लोगों को बता दिया कि वो एक बहुत ही अच्छी अभिनेत्री हैं। फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा संतोषी ने फिल्मों में बतौर अभिनेत्री कदम रखने से पहले मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया था और यही नहीं उन्होंने निर्देशन की पढ़ाई भी की है।

कियारा आडवाणी की हमशक्ल हैं तनीषा संतोषी?
जब पहली बार उनकी फिल्म का ट्रेलर और तस्वीरें लोगों के सामने आईं थीं तो सोशल मीडिया पर उन्हें लोगों ने अभिनेत्री कियारा आडवाणी की हमशक्ल बता दिया था। कोई उन्हें उनकी जुड़वा बहन कह रहा था तो कोई उन्हें कार्बन कॉपी बता रहा था। इस बारे में तनीषा ने हाल ही में वनइंडिया हिंदी से Exclusive बातचीत की और अपने और कियारा के बारे में खुलकर बताया।

'मेरे हिसाब से कियारा बहुत खूबसूरत हैं'
वनइंडिया हिंदी-डेलीहंट को दिए गए इंटरव्यू में तनीषा ने कहा कि ' हां मैंने भी वो हमशक्ल वाला आर्टिकल पढ़ा है, अब क्योंकि मैं इतनी यंग हूं तो मैं हर चीज को Positive रूप में ही देखती हूं। मेरे हिसाब से कियारा बहुत खूबसूरत हैं और उनकी अभी तक की जर्नी भी काफी प्रभावशाली रही है, उन्हें भी सक्सेस थोड़ा लेट मिला लेकिन वो डटी रहीं, मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है इसलिए मैं इस तुलना को सकारात्मक रूप में ही लेती हूं।'

'मैं भी इसी तरह का रोल प्ले करना चाहूंगी'
जब उनसे पूछा गया कि 'कियारा ने अभी तक की जर्नी में काफी अलग-अलग रोल निभाए हैं, लोग आपसे भी इसी तरह के रोल की उम्मीदें लगाए हुए हैं?' तो इस पर तनीषा ने कहा कि 'हां बिल्कुल मैं भी अलग-अलग तरह का रोल प्ले करना चाहूंगी।'
Kiara Advani:'दादा मुनि' से खास रिश्ता है अभिनेत्री कियारा आडवाणी का, जानिए क्या?

नामचीन सितारों और डायरेक्टरों संग काम करने की इच्छा
तनीषा ने कहा कि अपने पापा के अलावा वो बॉलीवुड के नामचीन डायरेक्टर जैसे संजय लीला भंसाली, राजकुमार हिरानी, शकुन बत्रा, विक्रम आदित्य मोंटवानी और आनंद राय के साथ काम करना चाहती हैं तो वहीं एक्टरों की अगर बात की जाए तो वो रणबीर कपूर, वरुण धवन और कार्तिक आर्यन जैसे सितारों के साथ काम करने की इच्छा रखती हैं।
'अजब प्रेम की गजब कहानी '
तनीषा से जब पूछा गया कि 'अगर उन्हें अपने पापा की किसी पुरानी फिल्म की री-मेक में काम करने का मौका मिले तो किस फिल्म में काम करना चाहेंगी ? तो इस पर तनीषा ने मुस्कुराते हुए कहा कि वो 'अजब प्रेम की गजब कहानी ' में कैटरीना वाला रोल करना चाहेंगी, हालांकि मेरे पापा रीमेक बनाते नहीं हैं।'

फिल्म 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' ने छोड़ी छाप
आपको बता दें कि 26 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है तो वहीं क्रीटिक्स को ये फिल्म पसंद आई है। इस फिल्म के जरिए 'दामिनी', 'घायल', 'अंदाज अपना अपना', 'लज्जा', 'खाकी' जैसी फिल्म बनाने वाले दिग्गज राजकुमार संतोषी ने पूरे 9 साल बाद बॉलीवुड में वापसी की है।
विचारों के युद्द की कहानी है 'गांधी गोडसे'
मालूम हो कि फिल्म में तनीषा के अलावा दीपक अंतानी, चिन्मय मंडलेकर और अनुज सैनी लीड रोल में हैं, फिल्म में दीपक अंतानी ने महात्मा गांधी और चिन्मय मंडलेकर नाथूराम गोडसे का किरदार प्ले किया है तो वहीं फिल्म में संगीत दिया है दिग्गज डायरेक्टर एआर रहमान ने।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications