Esha Deol ने अपने सौतेले भाइयों सनी और बॉबी देओल संग बॉन्डिंग पर की बात, कहा- 'हम बात कर नहीं कर सकते'
जब से गदर 2 की स्क्रीनिंग में ईशा देओल ने पहली बार मीडिया के सामने सनी और बॉबी के साथ फोटो क्लिक कराई हर कोई उनकी बॉन्डिंग के बारे में जानना चाहता है। अब इस पर एक्ट्रेस ने बात करने से इंकार कर दिया।
Esha Deol Bonding With Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म गदर 2 की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। वह फिलहाल अपने पैरेंट्स धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के साथ अमेरिका गए हैं। इस बीच अब एक बार फिर ईशा देओल ने अपने दोनों सौतेले भाई बॉबी देओल और सनी देओल के साथ बॉन्डिंग पर खुलकर बात की।
जब से फिल्म गदर 2 की स्क्रीनिंग में ईशा देओल ने अपने दोनों सौतेले भाई सनी और बॉबी के साथ पहली बार मीडिया के सामने पोज दिया तभी से वह लगातार सुर्खियों में हैं। तब से हर कोई उनकी बॉन्डिंग के बारे में जानना चाहता है। इसके बारे में बात करते हुए ईशा देओल ने जवाब देने से ही इंकार कर दिया।

बॉलीवुड हंगामा को हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान जब ईशा देओल से उनकी सनी और बॉबी देओल संग बॉन्डिंग पर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देने से मना कर दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'मीडिया को पता है कि जनता को क्या पसंद आएगा और वे उन्हें पूरा करते हैं, लेकिन वह कभी भी इसे दिल पर नहीं लेतीं, बल्कि चुटकी भर नमक की तरह लेती हैं। उन्हें हमेशा यह पता होता है कि उनके बारे में क्या बात की जा रही है।'
ईशा देओल ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, 'उन्हें ऐसा लगता है कि कुछ ऐसी चीजें हैं जिनके बारे में वे बात नहीं कर सकते और चाहे उन्हें कितना भी समझाया जाए वे बात नहीं करेंगी।' हाल ही में सनी देओल और बॉबी देओल के साथ कैप्चर मोमेंट को एक्ट्रेस ने अपने पिता धर्मेंद्र की विरासत बताया। उन्होंने कहा, ये सब उन्ही का सिखाया है और इसे हम आगे ले जा रहे हैं।
बता दें कि, इससे पहले ईशा देओल ने सनी और बॉबी देओल संग अपनी बॉन्डिंग पर कहा था कि वह लोग हमेशा आपस में मिलते रहते हैं। वहीं हर रक्षाबंधन पर सनी देओल उनके घर राखी बंधवाने आते हैं। एक्ट्रेस ने कहा था कि, 'कुछ चीजें समय जरूर लेती हैं लेकिन एक वक्त के बाद सब ठीक हो जाता है।' बता दें कि, फिल्म गदर 2 का ईशा देओल ने जमकर प्रमोशन किया था।












Click it and Unblock the Notifications