ईशा देओल ने खोली पति भरत तख्तानी की पोल, वजन और 2 बेटियों को लेकर खोले राज, कहा- वो मुझे......
Esha Deol-Bharat Takhtani Divorce: बॉलीवुड के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र और एक्ट्रेस हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। खबर है कि ईशा देओल और उनके बिजनेसमैन पति भरत तख्तानी ने तलाक लेने का फैसला कर लिया है। ये कपल शादी के 12 साल बाद अलग होने जा रहा है।
ईशा देओल ने खोली भरत तख्तानी की पोल
इसी बीच ईशा देओल का एक पुराना इंटरव्यू इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में ईशा देओल अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में कई तरह के खुलासे करती नजर आ रही हैं। वीडियो में ईशा ने बताया है कि उनके पति भरत तख्तानी कैसे उनके फिगर और वजन को लेकर अटेंटिव रहते थे।

ईशा के वजन को लेकर परेशान रहते थे पति
ईशा ने इंटरव्यू में बताया है कि उनके पति नहीं चाहते थे कि एक्ट्रेस का वजन बढ़े और वह मोटी और भद्दी दिखने लगें। ऐसे में भरत उन्हें हमेशा योग और वर्कआउट के लिए कहते रहते थे। ईशा ने बताया है कि कई बार तो भरत उन्हें जबरन वर्कआउट पर भेजते थे।
ईशा और भरत के बीच झगड़ा
इस इंटरव्यू में ईशा देओल ने बताया है कि उनकी मां हेमा मालिनी ने उन्हें नई शादी के बाद सलाह दी थी वह सुबह ससुराल वालों से पहले उठें और काम मेंअ पनी सास का हाथ जरूर बटाएं। हालांकि इन सबसे ज्यादा जो बात चर्चा में है वो ये है कि ईशा के पति भरत तख्तानी की कई आदते ईशा को बिल्कुल पसंद नहीं थी और इसके चलते दोनों के बीच कई बार मन मुटाव होता रहता था।
बेटियों के जन्म से खुश नहीं थे भरत
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि भरत दो-दो बेटियों के जन्म से खुश नहीं थे। खासतौर पर दूसरी बेटी के जन्म के बाद तो वह पत्नी ईशा देओल से चिढ़ने भी लगे थे। दरअसल ईशा देओल ने शादी के बाद ही फिल्मों से दूरी बना ली थी और वह अपना पूरा टाइम पति, ससुराल वालों और बेटियों को देने लगी थीं। हालांकि भरत को ये पसंद नहीं था कि वह कम उम्र में अपनी बेटियों की परवरिश में ही सारा समय निकाल दें।
पति को टाइम नहीं दे पाती थीं ईशा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पति भरत तख्तानी इस बात से परेशान थे कि उनकी पत्नी ईशा देओल सबकुछ छोड़कर अपनी दोनों बेटियों के परवरिश में ही बिजी हो गई थीं। यहां तक कि ईशा के पास अपने पति के लिए ही समय नहीं मिल पा रहा था। ईशा बेटियों के चलते पति के साथ किसी भी पार्टी या इवेंट्स में शामिल नहीं हो पा रही थीं। कहा जा रहा है कि ऐसे में पति का बर्ताव उनके लिए खराब होने लगा था।
ईशा देओल और भरत तख्तानी का बड़ा बयान
ईशा देओल और भरत तख्तानी ने अपने तलाक की अनाउंसमेंट करने के साथ ही ये भी बताया है कि उनकी बेटियों की परवरिश अब कौन करेगा। ईशा और भरत ने अपने स्टेटमेंट में कहा है कि उनकी दोनों बेटियां उनकी पहली प्रायोरिटी हैं। उन्होंने कहा है- हम आपसी सहमति से अलग हो रहे है लेकिन इस फैसले में हमने अपनी दोनों बेटियों के अच्छे के लिए भी सोचा है। हमारी प्रायोरिटी हमारी बेटियां रहेंगी। सभी से हम हमारी प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए अपील करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications