'एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर या कुछ और...' ईशा देओल और भरत तख्तानी का क्यों हुआ तलाक? इस वजह से आई खटास
Esha Deol Bharat Takhtani Divorce: ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बड़ी बेटी ईशा देओल की पति भरत तख्तानी के साथ 12 साल की शादी टूट गई। हालांकि बीते कुछ समय से दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ रही थी लेकिन अब कपल ने खुद कंफर्म कर दिया।
बता दें कि भरत तख्तानी और ईशा देओल ने अपने तलाक की खबरों पर पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों ने अपनी आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हालांकि दोनों के तलाक के पीछे की वजह भरत का एक्सट्रा मैरिटल अफेयर बताया जा रहा है। लेकिन अब इसके पीछे की एक और वजह सामने आई है।

भरत और ईशा के तलाक के बाद हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो बात तलाक तक पहुंच गई। आपको बता दें कि ईशा देओल ने साल 2020 में अपनी एक किताब 'अम्मा मिया' छपवाई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि दूसरी बेटी के जन्म के बाद से भरत से उनका रिश्ता खराब होने लगा था।
ईशा ने अपनी बुक में लिखा था कि, जब उनकी दूसरी बेटी का जन्म हुआ था तो भरत काफी चिढ़-चिढ़े हो गए थे। भरत को ऐसा लगने लगा था कि ईशा उन पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही हैं। अपनी दोनों बेटियों की देखभाल की वजह से वह उसमें बिजी हो गई थीं और इससे भरत काफी अकेला महसूस करने लगे थे। जिसकी वजह स दोनों के रिश्ते में दिक्कतें आने लगी थीं। ऐसे में ये कहीं ना कहीं दोनों के तलाक की बड़ी वजह भी हो सकती है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ईशा और भरत ने बताया कि वह दोनों अपनी आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं। हालांकि इस फैसले से उनके दोनों बच्चों की परवरिश में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कपल मिलकर अपने बच्चों का ध्यान रखेंगे। बता दें कि ईशा और भरत की शादी साल 2012 में हुई थी। कपल की बेटियों के नाम राध्या और मिराया है।












Click it and Unblock the Notifications