ऐश्वर्या राय का वैनिटी के बाहर क्यों इंतजार करते थे इमरान हाशमी? एक्टर ने कहा- 'मैं बस उन्हें एक बार...'

Emraan Hashmi Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म टाइगर 3 रिलीज हुई जिसमें विलेन की भूमिका में नजर आए। इस फिल्म में आईएसआई एजेंट आतिश का किरदार निभाकर इमरान हाशमी ने फैंस को अपनी एक्टिंग से काफी इंप्रेस किया। अब हाल ही में एक्टर ने खुलासा किया कि, वह ऐश्वर्या राय के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने एक बार ऐश्वर्या का इंतजार भी किया था।

इमरान हाशमी का फिल्म टाइगर 3 में नया अवतार देखने को मिला। उन्होंने पहली बार अपनी रोमांटिक छवि को छोड़कर नेगेटिव रोल निभाया जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया। अब एक्टर ने इंटरव्यू के दौरान अपने करियर के शुरूआती दिनों का किस्सा साझा किया। एक्टर ने खुलासा किया कि, वह कई बार ऐश्वर्या राय की एक झलक पाने के लिए घंटों-घंटों इंतजार करते थे।

Emraan Hashmi

इमरान हाशमी ने यह किस्सा साझा करते हुए कहा, 'मैं हमेशा ही ऐश्वर्या राय बच्चन से प्रभावित रहा हूं। दरअसल, मैंने ऐसा पहले कभी नहीं किया था। मैं अपने कजन मोहित सूरी के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर था तो उस वक्त मैं ऐश्वर्या राय का उनकी वैन का बाहर खड़े होकर इंतजार किया करता था। मैंने हालांकि ऐसा पहले कभी नहीं किया। मैंने उनकी फिल्म हम दिल दे चुके सनम देखी थी और मैं उनका तभी से बहुत बड़ा फैन हूं। उस वक्त मैं एक्ट्रेस की एक झलक पाना चाहता था इसलिए मैंने उनका इतनी देर इंतजार किया।'

बता दें कि, इससे पहले कॉफी विद करण में इमरान हाशमी ने ऐश्वर्या राय को प्लास्टिक सर्जरी का टैग दिया था। इस पर उन्होंने अब सफाई दी और कहा, 'मेरा यह मतलब नहीं था। मैं ऐश्वर्या का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। यह शो का कॉन्सेप्ट है। मैं कुछ नहीं कह सकता और हैंपर नहीं जीत सकता। मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मैं हमेशा से उनके काम का बहुत बड़ा फैन रहा हूं। लोग किसी भी बात का बिना बात के मुद्दा बना देते हैं।'

इमरान हाशमी के वर्कफ्रंट की बात करें, हाल ही में उनक फिल्म टाइगर 3 रिलीज हुई जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इसके बाद वह अपनी अगली फिल्म पवन कल्याण स्टारर 'ओजी' में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+