एल्विश यादव लौटाना चाहते हैं 'बिग बॉस ओटीटी 2' की विनर ट्रॉफी, बोले- ये ही मेन जड़ है, इसे ले जाओ नहीं तो.....
Elvish Yadav: पिछले कुछ दिनों से 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। शो के विनर एल्विश यादव और रनर अप अभिषेक मल्हान के बीच एक कोल्ड वॉर चल रहा है। दोनों के फैंस भी एक-दूसरे से सोशल मीडिया पर भिड़े हुए हैं। आपको बता दें कि एल्विश यादव ने अभिषेक मल्हान पर आरोप लगाया था कि यूट्यूबर ने 25 लाख रुपए देकर उनके खिलाफ ट्विटर पर नेगेटिव पीआर करवाया है। इसके बाद अभिषेक मल्हान ने जवाब दिया था कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है। अब नेगेटिव पीआर के चलते एल्विश यादव परेशान हो चुके हैं और उन्होंने शो से मिली विनर की ट्रॉफी को लौटाने की बात तक कह दी है।
विनर की ट्रॉफी वापिस देना चाहते हैं एल्विश यादव
हाल ही में एल्विश यादव ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और लोगों के सामने अपने दिल की बात रखी है। अपने नए व्लॉग में एल्विश यादव ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' की ट्रॉफी को दिखाते हुए कहा है- भाई इसे ले लो और मुझे बख्श दो। इसे ले लो भाई। देख लिया ट्विटर पर मेरे खिलाफ पोस्ट। इसको कुरियर कराओ। हमारा पीछा छोड़ो भाई। हाथ जोड़ रहा हूं तुम लोगों के आगे। इसे ले जाओ। यही मेन जड़ है।

एल्विश यादव ने कहा- ये ट्रॉफी ही मेन जड़ है
एल्विश यादव ने आगे कहा- ये घोड़ा भी ले जाओ। ये भी वहीं का है। बिग बॉस का हमें कुछ नहीं चाहिए भाई। क्या ही जिंदगी हो रखी है। हमें बस सुकून चाहिए। प्यार भरी जिंदगी, जैसे हमारी पहले चल रही थी। हमें नहीं चाहिए ये सारी चीजें। इसके बाद एल्विश यादव ने ट्रॉफी को उठाकर उस पर लिखे टेक्स्ट को पढ़ा- 'बिग बॉस ओटटी 2 विनर'। उन्होंने कहा- हूं मैं वैसे। ऑन रिकॉर्ड। मगर ये चाहिए तो इसे अपने घर पर ले जाओ और ये सारी चीजें बैकआउट। प्लीज-प्लीज।
'मुझे चैन से रहने दो, मुझे शांति चाहिए'
एल्विश यादव ने कहा- देख ली मैंने सारी चीजें। मुझे इन सब का जिक्र करना भी नहीं है। इतने दिन बाद मैं घर पर आया हूं। थोड़ी सी देर के लिए हूं मैं। मेरा काम धंधा बढ़िया चल रहा है। मुझे इन चीजों में पड़ना ही नहीं है। न मुझे किसी के पीछे लगना है। मुझे अपना पैसा कमाना है। अपने आप को प्रॉपर्टी की चिंता नहीं है। गाड़ी खूब खड़ी है अपने यहां। इन चीजों से बाहर हूं मैं। इसकी तुम्हे जरूरत है तो मुझे भाई एक बार मैसेज डाल दो। पर मुझे इन सब में मत घसीटो।












Click it and Unblock the Notifications