बांग्लादेश की हिंसक घटना पर एल्विश यादव का बड़ा बयान, पीएम मोदी से की ऐसी गुजारिश
Elvish Yadav On Bangladesh: आरक्षण को लेकर बांग्लादेश में शुरू हुई हिंसा ने एक भयानक मोड़ ले लिया था जिसके बाद देश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को इस्तीफा देकर अपना मुल्क छोड़ना पड़ा है। खबरा है कि शेख हसीना को गत 5 अगस्त 2024 की शाम को गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर स्पॉट किया गया था।
एल्विश यादव ने पीएम मोदी से की ऐसी गुजारिश
शेख हसीना के बेटे शाजेब वाजेद जॉय जो कि राजनीतिक सलाहकार भी रहे हैं, उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनकी मां ने राजनीति को अलविदा कहने का मन बना लिया है। इस बीच यूट्यूबर एल्विश यादव ने भी इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुजारिश करते हुए एक ट्वीट किया है।

बांग्लादेश में हिंसक घटनाओं से बिगड़ा माहौल
आपको बता दें कि जून 2024 में बांग्लादेश की एक कोर्ट के आरक्षण पर आए फैसले के बाद वहां के छात्रों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। जिस कारण कोर्ट को अपने फैसले में बदलाव भी करना पड़ा था लेकिन हिंसा रुकी नहीं बल्कि भयावह रूप धारण कर लिया था। इस घटना में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
शेख हसीना को फौरन इस्तीफा देना पड़ा
बांग्लादेश की स्थिति इतनी बदतर हो गई थी कि वहां की प्रधानमंत्री शेख हसीना को फौरन इस्तीफा देना पड़ा। उन्हें तुरंत देश छोड़कर निकलना पड़ा था। कहा जा रहा है कि वह रातभर भारत में रुकीं थीं और अब बहन के साथ लंदन के लिए रवाना हो सकती हैं।
बांग्लादेश की घटना पर एल्विश यादव का बयान
वहीं 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव हमेशा 'हिंदू धर्म' को लेकर वीडियोज बनाते रहते हैं। इसे लेकर वह सोशल मीडिया पर अपने विचार भी शेयर करते रहते हैं। बांग्लादेश की घटना को लेकर इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए लिखा है- जैसा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले की कई घटनाएं हुई हैं। मैं नरेंद्र मोदी जी से गुजारिश करता हूं कि वहां रहने वाले हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
As there are several instances of Hindus being attacked in Bangladesh, I request @narendramodi Ji to ensure the safety of Hindus living there !!
— Elvish Yadav (@ElvishYadav) August 5, 2024
एल्विश यादव को मिला फैंस का सपोर्ट
एल्विश यादव के इस पोस्ट के बाद उन्हें उनके दोस्तों और चाहने वालों का भरपूर सपोर्ट मिला। कुछ ने उन्हें 'हीरो' भी कहाहै। वहीं, कुछ ने उनके पुराने वीडियोज भी शेयर किए है, जिसमें उन्होंने सीएए-एनआरसी को लेकर बांग्लादेश सरकार पर हमला बोला था।












Click it and Unblock the Notifications