एल्विश यादव की शादी को लेकर बड़ा खुलासा, डेट और वेन्यू का पता चल गया, इस दिन होगी वेडिंग
Elvish Yadav Wedding: यूट्यूब सेंसेशन और 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं। इस बार वजह है उनकी शादी, जिसे लेकर हाल ही में एक रिएलिटी शो के दौरान दिलचस्प खुलासा हुआ है।
क्या सच में एल्विश यादव की हो रही है शादी?
हो रही है फेमस कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ्स 2' के सेमीफाइनल एपिसोड में एल्विश यादव की शादी की तारीख से लेकर वेन्यू तक की जानकारी सामने आई है और ये सब मस्ती-मजाक के बीच हुआ है।

एल्विश यादव की शादी को लेकर हो रही ऐसी चर्चा
-शो के वायरल वीडियो में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक यूट्यूबर एल्विश यादव से मजाक करते हुए कहते हैं- अब तो तुम्हें अपने लिए खाना बनाना सीख लेना चाहिए। इस पर एल्विश यादव मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं- मैं पहले ही बता चुका हूं कि आने वाली है।
-इसके बाद बातचीत में कॉमेडियन भारती सिंह भी शामिल होती हैं, जो मजेदार अंदाज में एल्विश यादव की शादी की तारीख तक बता देती हैं। वो कहती हैं- आगामी 25 दिसंबर 2025 को एल्विश यादव शादी करने वाले हैं।
एल्विश यादव ने खुद बताया शादी का वेन्यू
-इतना ही नहीं, भारती सिंह के खुलासे के बाद एल्विश यादव खुद आगे आकर वेन्यू भी शेयर कर देते हैं। वो बताते हैं कि उनकी रॉय शादी राजस्थान के उदयपुर में होगी। एल्विश की इस बात पर फैंस खुशी जताते नजर आए और सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं भी मिलने लगी हैं।
-हालांकि अभी भी ये साफ नहीं है कि एल्विश यादव ने ये बातें मजाक में कही हैं या वो वाकई में अपनी शादी को लेकर सीरियस हैं। लेकिन जिस अंदाज में एल्विश और भारती ने ये बातें कहीं, उससे फैंस जरूर कंफ्यूज हो गए हैं।
-जानकारी के अनुसार 'लाफ्टर शेफ्स 2' में एल्विश यादव एक्टर करण कुंद्रा के साथ जोड़ी में दिखाई दे रहे हैं। शो में उनकी केमिस्ट्री और कुकिंग स्किल्स को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। दोनों मिलकर शो के जज हरपाल सिंह से कई बार तारीफें और स्टार्स भी बटोर चुके हैं।
रोडीज में हुआ था एल्विश और प्रिंस का झगड़ा
इस शो से पहले एल्विश यादव एमटीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'रोडीज: डबल क्रॉस' में नजर आए थे। यहां उनकी टीम ने जीत हासिल की थी, लेकिन शो के दौरान एल्विश यादव और प्रिंस नरूला के बीच हुए विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उनका ये झगड़ा सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications