एल्विश यादव या करण कुंद्रा, Laughter Chefs 2 का कौन सा विनर है ज्यादा अमीर? जानें नेटवर्थ
Karan Kundrra vs Elvish Yadav Net Worth: मनोरंजन जगत में स्टार्स की लोकप्रियता के साथ-साथ उनकी कमाई भी चर्चा का विषय रहती है। एक तरफ टीवी के मशहूर एक्टर करण कुंद्रा हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। वहीं दूसरी ओर यूट्यूब से करियर की शुरुआत करने वाले एल्विश यादव आज सोशल मीडिया के बड़े स्टार बन चुके हैं।
दोनों की जोड़ी ने लाफ्टर शेफ सीजन 2 में हंसी और स्वाद का तड़का लगाते हुए अवार्ड अपने नाम कर लिया है। अवार्ड के साथ-साथ दोनों को मोटी रकम प्राइज मनी के तौर पर मिली है। हालांकि, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि करण और एल्विश को कितने पैसे इनाम के तौर पर मिले हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों को लाखों रुपये प्राइज मनी के तौर पर मिले हैं। अब सवाल ये है कि इन दोनों में कौन ज्यादा अमीर है? आइए जानते हैं उनकी संपत्ति और कमाई के स्रोतों के बारे में...
एल्विश यादव की नेटवर्थ और कमाई के स्रोत
एल्विश यादव की अनुमानित संपत्ति लगभग 50 करोड़ रुपये है। उन्होंने यूट्यूब पर मज़ेदार वीडियो और रोस्ट कंटेंट के जरिए लोकप्रियता पाई। बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता और कमाई दोनों में जबरदस्त इजाफा हुआ।
कमाई के स्रोत: यूट्यूब चैनल, ब्रांड एंडोर्समेंट, लाइव इवेंट्स और टीवी शोज़।
एल्विश हाल ही में कई बड़े रियलिटी शोज़ में नजर आ चुके हैं और सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी करोड़ों में है।
ये भी पढ़ें: kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में इस स्टाइलिश एक्ट्रेस की एंट्री, एक्टिंग और खूबसूरती दोनों में हैं बेजोड़
करण कुंद्रा की नेटवर्थ और कमाई के स्रोत
करण कुंद्रा टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे हैं और उनकी अनुमानित संपत्ति करीब 41 करोड़ रुपये है। उन्होंने कई सफल टीवी शोज में काम किया है और अपने करियर में लगातार आगे बढ़ते रहे हैं।
कमाई के स्रोत: टीवी सीरियल्स, रियलिटी शोज़, ब्रांड प्रमोशन और सोशल मीडिया कैंपेन।
करण की फैन फॉलोइंग भी सोशल मीडिया पर काफी मजबूत है और उनकी लोकप्रियता उन्हें टीवी के सबसे बड़े सितारों में शामिल करती है।
ये भी पढ़ें: हंसी और स्वाद से जीता सबका दिल! करण-एल्विश ने अपने नाम की 'लाफ्टर शेफ्स' सीजन 2 की ट्रॉफी












Click it and Unblock the Notifications