'आखिरी 15 मिनट में मैंने पूरा गेम बदल दिया था', 'बिग बॉस' का विनर बनते ही एल्विश यादव ने क्यों कही थी ऐसी बात

Elvish Yadav: फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी-2 के विनर एल्विश यादव पिछले कुछ दिनों से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। नोएडा रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने के आरोप में एल्विश यादव जेल में हैं। हालांकि अब खबर आ रही है कि उनके ऊपर से अब नोएडा पुलिस ने NDPS एक्ट हटा दिया है।

एल्विश यादव के पिता का बयान
गत 17 मार्च 2024 को ही एल्विश को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद यूट्यूबर एल्विश यादव के पिता राम अवतार ने बेटे को लेकर कई बातें सबके सामने रखी थीं। यूट्यूबर के माता-पिता ने मीडिया से बात की थी और अपना पक्ष सबके सामने रखा था। साथ ही बेटे से मिलने के दौरान उनकी जो बातचीत हुई, उसका भी जिक्र किया गया था।

Elvish Yadav

फेमस यूट्यूबर हैं एल्विश यादव
जानकारी के अनुसार एल्विश यादव सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उन्होंने साल 2016 में अपना यूट्यूब चैनल बनाया था। फैंस के बीच वह 'राव साहब' के नाम से मशहूर हैं। एल्विश को उनके ठेठ हरियाणवी स्टाइल में बोलने के कारण काफी पसंद किया जाता है। एल्विश के कॉमेडी वीडियो लोगों के बीच काफी फेमस हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है।

एल्विश यादव 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर हैं
आपको बता दें कि जनता से कई करोड़ वोट मिलने के कारण यूट्यूबर एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी 2 में जीत हासिल की थी। एल्विश यादव ने इस रिएलिटी शो में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की थी और इसके बाद उन्होंने इस शो का इतिहास ही बदलकर रख दिया था। यूट्यूबर एल्विश यादव ही 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर बने।

एल्विश यादव को कई करोड़ वोट मिले थे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शो के ग्रैंड फिनाले में टॉप-2 में एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान का नाम सामने आया था। दोनों ही मशहूर यूट्यूबर हैं। उनके बीच विनर चुनने के लिए फिनाले के टाइम पर ही 15 मिनट के लिए वोटिंग लाइनें खोली गई थीं। जानकारी के अनुसार आखिरी के15 मिनट में कंटेस्टेंट एल्विश यादव को कई करोड़ वोट मिले थे।

आखिरी 15 मिनट में एल्विश यादव ने बदला था गेम
वहीं शो का विनर बनने के बाद एल्विश यादव का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह खुद बता रहे थे कि फिनाले की वोटिंग में 15 मिनट के अंदर उन्हें कितने वोट मिले हैं और इसी वोटिंग के चलते ही वह विनर बने हैं। एल्विश ने खुद कहा था कि उनके फॉलोअर्स के प्यार उनके लिए बहुत कुछ है और इसी के चलते आखिरी 15 मिनट में पूरा गेम ही बदल गया था।

टीम के तीन सदस्यों में बांटी थी प्राइज मनी
एल्विश यादव ने वीडियो में बताया था कि उन्हें जियो सिनेमा ऐप के मालिक ने बताया कि 15 मिनट में उनके लिए 280 मिलियन वोट इकट्ठा हुए थे। शो जीतने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा था कि वह प्राइज मनी में मिले 25 लाख रुपये अपनी टीम के तीन सदस्यों के साथ बांटे देंगे। टीम के सदस्यों ने उनकी इस जीत में बहुत मदद की है। वोट इकट्ठा करने में भी टीम सदस्यों का ही हाथ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+