फिर कानूनी पचड़े में फंसें एल्विश यादव, यूट्यूबर के साथ फाजिलपुरिया के खिलाफ FIR दर्ज, जानें क्या है मामला

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर रह चुके यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। जेल से बाहर आते ही एल्विश एक बार से परेशानियों से घिरे हुए नजर आ रहे हैं। एल्विश के खिलाफ सांपों के मामले में एक नई एफआईआर दर्ज की गई है।

यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ नई एफआईआर
खबर है कि गुरुग्राम की अदालत ने पुलिस को सेक्टर 71 के एक मॉल में शूट किए गए म्यूजिक वीडियो में सांपों का इस्तेमाल करने के आरोप में यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। ये एनसीआर में यूट्यूबर के खिलाफ दर्ज की गई तीसरी एफआईआर होगी। इससे पहले नोएडा पुलिस ने उनके खिलाफ रेव पार्टियों में सांप के जहर की सप्लाई करने के मामले में केस दर्ज किया था।

elvish yadav

एल्विश यादव और सिंगर राहुल यादव के खिलाफ एफआईआर
एल्विश यादव को पहले के दोनों मामलों में जमानत मिल गई है। वहीं अब अदालत ने एनजीओ पीपल फॉर एनिमल्स (पीएफए) के एक सदस्य के दायर शिकायत पर एफआईआर का आदेश दिया है। शिकायतकर्ता सौरभ गुप्ता ने आरोप लगाया है कि एल्विश ने सिंगर राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया और बाकी साथियों के साथ मिलकर पिछले साल अर्थ आइकॉनिक मॉल में शूट किए गए एक वीडियो में सांपों का इस्तेमाल किया था।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज कुमार राणा ने अपने आदेश में कहा है- शिकायतकर्ता की दलीलें सुनने और मामले की फाइल की सावधानीपूर्वक जांच के बाद, इस अदालत का मानना है कि शिकायत की अपराध का खुलासा करती है और ये जांच के लिए पुलिस को भेजा जाने वाला मामला है। अदालत ने आगे कहा- शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की सत्यता केवल निष्पक्ष जांच के जरिए ही सुनिश्चित की जा सकती है। इसमें आगे एसएचओ को कानून के प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज करने और मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया है।

एसएचओ सतीश देशवाल ने कही ये बात
बादशाहपुर थाने के एसएचओ सतीश देशवाल का कहना है- हमें कोर्ट से आदेश मिला है कि एल्विश यादव और गायक फाजिलपुरिया के खिलाफ धारा 156(3) के तहत एफआईआर दर्ज की जाए। आईपीसी की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम... हम रिकॉर्ड का सत्यापन करेंगे और आगे की जांच के बाद एल्विश यादव और गायक फाजिलपुरिया को नोटिस भेजा जाएगा। शिकायतकर्ता ने एफआईआर में एक लिंक (वीडियो का) दिया है। ऐसे में शिकायतकर्ता पक्ष की संयुक्त जांच के बाद सभी सबूत जुटाए जाएंगे।

दोनों मामलों में एल्विश को मिली जमानत
इससे पहले गत 9 मार्च 2024 को, एक यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न ने सेक्टर 53 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि एल्विश और उसके दोस्तों ने एक मॉल में उनकी पिटाई की थी। एल्विश को सांप के जहर की आपूर्ति मामले में गत 17 मार्च 2024 को गिरफ्तार किया गया था और गत 22 मार्च 2024 को नोएडा की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी। अगले दिन, उन्हें मारपीट के मामले में गुड़गांव की एक अदालत ने भी जमानत दे दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+