Eid 2025: ईद पर साथ दिखीं आमिर खान की दोनों एक्स-वाइफ, किरण राव ने शेयर की सेल्फी

Eid 2025: ईद के मौके पर आमिर खान और उनका पूरा परिवार एकसाथ नजर आया। इस खास मौके पर उनकी दोनों एक्स पत्नी भी साथ दिखीं। सोशल मीडिया पर फिल्ममेकर किरण राव ने अपने एक्स-हसबैंड और एक्टर आमिर खान के परिवार के साथ ईद सेलिब्रेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर किरण राव ने आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता के साथ एक सेल्फी भी पोस्ट की। पहली तस्वीर में आमिर की मां, जीनत हुसैन, नीले सूट में मुस्कुराती हुई दिख रही हैं। दूसरी तस्वीर में किरण ने रीना दत्ता और आमिर की बहनों-निकहत हेगड़े और फरहत दत्ता के साथ पोज़ दिया।

Eid 2025

ईद के मौके पर किरण ने सूट पहना था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जबकि रीना दत्ता पर्पल रंग के शरारा में दिखीं। निकहत ने मल्टीकलर की ड्रेस पहनी, और फरहत नीले शरारा में नजर आईं। सभी कैमरे के सामने मुस्कुराते दिखे। हालांकि रीना दत्ता और किरण राव की फोटो ने फैंस का ध्यान खींचा।

ये भी पढ़ें: Aamir Khan पर एक्स वाइफ ने लुटाया प्यार, नई गर्लफ्रेंड के ऐलान के बाद किरण राव बोलीं-'आई लव यू'

किरण ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, "अम्मी के घर पर ईद - जो सबसे बेहतरीन और खूबसूरत होस्ट हैं - परिवार, दोस्तों और हमेशा स्वादिष्ट खाने के साथ एक जश्न की तरह होती है! हम दुआ करते हैं कि यह साल हम सबके लिए शांति और खुशी लेकर आए।"

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में किरण ने लिखा, "ईद मुबारक दोस्तों! और नहीं-आज़ाद मुझे ईद पर भी एक नॉर्मल फोटो नहीं देगा!" एक और तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "हमारे परिवार से आपके परिवार तक शांति और खुशियां।"

बता दें कि, सोमवार को आमिर अपने बेटों जुनैद और आज़ाद के साथ घर से बाहर निकले और फैन्स व मीडिया को ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को गले लगाया और तीनों ने सफेद कुर्ता पहना हुआ था। आमिर ने पैपराजी को "ईद मुबारक" कहा और उन्हें काजू कतली भी बांटी। आमिर खान इस तरह से हर साल मीडिया के साथ ईद सेलिब्रेट करते हैं।

ये भी पढ़ें: दो बार Aamir Khan हुआ तलाक, क्या 60 साल में करेंगी तीसरी बार निकाह? बोले-'देखते हैं'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+