करोड़ों कमाने के बाद भी मुंबई में किराए के घरों में रहते हैं ये सेलेब्स, जान लें कितना भरते हैं किराया

Bollywood Celebs Live In Rented House: ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़े लोगों के लिए मुंबई में रहना बहुत ही जरूरी है। बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े लोग अपने काम के चलते देश के दूसरे शहरों को छोड़कर मुंबई में शिफ्ट हो जाते हैं। हालांकि सपनों की नहरी मुंबई में रहना बहुत ही महंगा है। आम लोग तो छोड़िए कई नामी सेलेब्स भी किराया देकर रहते हैं। मुंबई में जहां कुछ बड़े सेलिब्रिटिज का घर किसी टूरिस्ट स्पॉट से कम नहीं है वहीं कुछ सेलेब्स किराए पर रहना ही पसंद करते हैं।

मुंबई घूमने जाने वाले और वहां रहने वाले लोग भी अपने चहीते कलाकार जैसे शाहरुख खान का घर मन्नत, अमिताभ बच्चन का घर जलसा और सलमान खान का घर गैलेक्सी अपार्टमेंट देखना नहीं भूलते हैं। वही कुछ सेलेब्स किराए के फ्लैट में रहनी ही पसंद करते हैं। करोड़ों की कमाई के बाद भी इन सेलेब्स ने अपना घर न खरीदकर किराए के घर को ही बेस्ट ऑप्शन के तौर पर चुना है। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में।

bollywood stars

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने दिसंबर 2021 में शादी की थी। शादी के तुरंत बाद दोनों मुंबई के जुहू इलाके में एक किराए के अपार्टमेंट में शइफ्ट हो गए थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार ये कपल हर महीने इस फ्लैट के लिए 8 लाख रुपये का किराया देते हैं। उन्होंने इस फ्लैट के लिए 1.75 करोड़ रुपये का डिपॉजिट भी दिया है।

कृति सेनन
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन मुंबई के जुहू में एक किराए के डुप्लेक्स घर में रहती हैं और अमिताभ बच्चन उनके मकान मालिक हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार के कृति सेनन प्रति माह 10 लाख रुपए किराया देती हैं। उन्होंने 60 लाख रुपये बतौर सिक्योरिटी भुगतान किया है।

कार्तिक आर्यन
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने कुछ समय पहले ही एक्टर शाहिद कपूर का एक अपार्टमेंट किराए पर लिया था जिसकी कीमत 30 करोड़ रुपये के आसपास है। कार्तिक आर्यन इस अपार्टमेंट में रहने के लिए 7.5 लाख रुपये किराए का भुगतान करते हैं। ये अपार्टमेंट बिल्डिंग जुहू तारा रोड पर स्थित है। वहीं मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार कार्तिक आर्यन ने हाल ही में मुंबई के सिद्धि विनायक बिल्डिंग में 17.50 करोड़ रुपये का एक अपार्टमेंट भी खरीदा है।

जैकलीन फर्नांडीज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज जिस अपार्टमेंट में किराए पर रहती हैं उसकी मालकिन प्रियंका चोपड़ा हैं। जैकलीन किराए के रूप में प्रति माह 6.78 लाख रुपये का भुगतान करती हैं। हालांकि खबर है कि हाल ही में उन्होंने मुंबई के बांद्रा इलाके में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपए के आसपास है।

माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित मुंबई के वर्ली की एक बहुत ही शानदार बिल्डिंग के फ्लैट में किराए पर रहती हैं। इस फ्लैट के लिए वह प्रति माह 12.5 लाख रुपये का भुगतान करती हैं। हालांकि खबर है कि कुछ समय पहले ही उन्होंने मुंबई के लोअर परेल इलाके में 48 करोड़ रुपये का एक आलीशान फ्लैट खरीदा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+