Dunki: शाहरुख खान के बर्थडे पर बड़ा सरप्राइज, 'डंकी' का टीजर रिलीज, दोस्तों संग ये कहां जा रहें हैं 'हार्डी'?

Dunki Teaser Release: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान आज अपना 58वां बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर सबसे पहले शाहरुख खान ने रात के 12 बजे अपने घर मन्नत की बालकनी में आकर अपने फैंस को सरप्राइज दिया और अब जन्मदिन की सुबह उनकी अपकमिंग फिल्म 'डंकी' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। अपने इस स्पेशल डे पर किंग खान अपने फैंस पर तोहफों की बरसात कर रहे हैं।

'डंकी' का मजेदार टीजर रिलीज
आपको बता दें कि शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' आज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई हैं तो वहीं बॉलीवुड के बादशाह ने अपने बर्थडे के खास मौके पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'डंकी' का टीजर रिलीज कर फैंस को डबल ट्रीट दी है। शाहरुख खान ने अपने 58वें जन्मदिन के मौके पर फैंस को खुश कर दिया है। आज किंग खान की अपकमिंग फिल्म 'डंकी' का टीजर आउट हो गया है। इसके साथ ही फिल्म में शाहरुख खान का फर्स्ट लुक भी रिवील कर दिया गया है।

dunki

एक खास गाने से होती है टीजर की शुरुआत
1 मिनट 48 सेकंड का 'डंकी' का टीजर काफी दमदार लग रहा है। इसे फिल्म का टीजर वन (Drop 1) कहा जा रहा है। फिल्म के टीजर की शुरुआत एक गाने 'निकले थे हम घर से' होती है। टीजर में शाहरुख खान ब्लैक कलर के पठानी सूट में रेगिस्तान में एक झोला लिए हुए कुछ लोगों के साथ कहीं जाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद इन सभी पर एक शख्स बंदूक से निशाना साधते हुए दिखाई देता है और फिर वो गोली चला देता है।

शाहरुख खान के फनी अंदाज ने जीता लोगों का दिल
इसके बाद टीजर में शाहरुख खान अपने मजाकिया अंदाज में लोगों का दिल जीतते नजर आते हैं। वह कभी नाचते हैं तो कभी धूम मचाते दिखाई देते हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख खान हार्डी नाम के एक लड़के के किरदार में नजर आ रहे हैं। इसके बाद तापसी पन्नू को दिखाया जाता है। वह सूट सलवार पहने हुए देसी अंदाज में दिखाई देती हैं। फिल्म में तापसी ने मनू नाम की लड़की का किरदार निभाया है। इसके बाद विक्की कौशल सहित फिल्म की बाकी स्टार कास्ट भी धीरे-धीरे टीजर में नजर आती है।

क्रिसमस 2023 पर रिलीज होगी 'डंकी'
टीजर के बैकग्राउंड से शाहरुख की आवाज आती है जो कि कहते हैं- मेरी पूरी फैमिली है ये चार उल्लू के पट्ठे जो लंदन जाना चाहते हैं। उनमें एक लड़की है मनू। फिर शाहरुख खान एक शख्स से कहते हैं कि वह उनके नाम पर अपने बेटे का नाम रखेंगे। इसके बाद स्क्रीन पर लिखा आता है कमिंग सून ड्रॉप 2। 'डंकी' का टीजर बेहद मजेदार है। ये चार दोस्तों की कहानी है जो लंदन जाने का सपना देख रहे हैं। लोगों को फिल्म क टीजर काफी पसंद आ रहा है। ये फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+