डॉक्टरों ने मानी हार, तो राजू श्रीवास्तव के लिए फैंस ने कराया हनुमान चालीसा का पाठ, बोले- 'बस थोड़ा और जोर...'
स्टार कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत काफी गंभीर है और डॉक्टर्स ने उनका ब्रेन डेड घोषित कर दिया है। ऐसे में फैंस और उनके परिजन उनकी सेहत में सुधार के लिए लगातार प्रार्थना कर रहे हैं।
मुंबई, 19 अगस्त: कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव पिछले 9 दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। हार्ट अटैक आने के बाद ही उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था, तब से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हालांकि, इस बीच डॉक्टर्स के मुताबिक राजू की हालत में थोड़ा सुधार हो रहा था लेकिन अब कॉमेडियन की हालत काफी गंभीर है और डॉक्टर्स ने उनका ब्रेन डेड घोषित कर दिया है। ऐसे में अब सिर्फ दुआओं का ही सहारा है। डॉक्टर्स के जवाब देने के बाद राजू के परिजनों और दोस्तों के साथ-साथ फैंस उनके ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। इस कड़ी में फैंस उनकी रिकवरी के लिए काफी प्रार्थनाएं कर रहे हैं। अपने चहेते राजू को जल्द उसी अंदाज में देखने के लिए फैंस ने हनुमान चालीसा का पाठ भी करवाया है।
Recommended Video

जिंदगी की जंग लड़ रहे राजू
अपनी कॉमेडी से फैंस को हंसा हंसा कर लोटपोट कर देने वाले राजू श्रीवास्तव आज खुद जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। फैंस राजू को एक बार फिर उसी जोश के साथ वापस देखने के लिए तरस गए हैं। लेकिन अब डॉक्टर्स ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं।

डॉक्टर्स ने घोषित किया ब्रेन डेड
कॉमेडियन वेंटिलेटर पर हैं और उनके ब्रेन को डॉक्टर्स ने डेड घोषित कर दिया है। पिछले 9 दिनों से लगातार डॉक्टर उनकी सेहत पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं और उन्हें ठीक करने में पूरी मेहनत से जुटे हुए हैं। इस बीच कॉमेडियन की हालत में थोड़ा सुधार भी हुआ था।

नाजुक बनी हालत
अब उनकी हालत में सुधार आने की बजाय नाजुक बनी हुई है। ऐसे में ये वक्त कॉमेडियन के परिजनों, दोस्तों और साथ ही उनके फैंस के लिए काफी मुश्किलों भरा है। ऐसे में सभी लोग उनकी रिकवरी के लिए लगातार प्रार्थना कर रहे हैं।
शेखर सुमन का ट्वीट
अभिनेता शेखर सुमन ने शिवलिंग की तस्वीर के साथ राजू की सेहत सुधरने के लिए दुआओं भरा एक मैसेज लिखा है। एक्टर ने लिखा कि हमारे चहेते राजू के लिए दुआएं कीजिए। हर हर महादेव। इसके साथ ही उन्होंने महादेव का महामृत्युंजय मंत्र भी लिखा है।
राजपाल यादव ने शेयर किया वीडियो
राजपाल यादव ने भी राजू श्रीवास्तव की जल्द रिकवरी के लिए एक वीडियो ट्वीट किया है। एक्टर ने कहा कि आप जल्दी से अच्छे हो जाइये। हम आपका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आप जल्दी से ठीक होकर बाहर आइये। ताकि हम जल्द एक-दूसरे के गले लगें।
His brain has stopped functioning but still we pray for his recovery.
Wake up राजू श्रीवास्तव, Please🙏😑 pic.twitter.com/kp9PZvRZA4 — Abhinav Shrivastava (@Abhinav453) August 18, 2022 '>
फैंस कर रहे प्रार्थना
वहीं राजू के फैंस ने भी ट्वीट कर कॉमेडियन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। एक यूजर ने कहा कि इंडिया के स्टार कॉमेडियन के हेल्थ की खबर ने मुझे डरा दिया। उनके ब्रेन ने काम करना बंद कर दिया है लेकिन हम उनकी रिकवरी की प्रार्थना करते हैं। उठिये राजू श्रीवास्तव प्लीज।
हनुमान चालीसा का कराया पाठ
बताते चलें कि कई फैंस ने राजू श्रीवास्तव के लिए हनुमान चालीसा का पाठ भी कराया है। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी सेहत के लिए पोस्ट की भरमार हो रही है। फैंस बस यही दुआ कर रहे हैं कि गजोधर भईया जल्द ठीक होकर घर लौटें और फिर उनको खूब हंसाएं।












Click it and Unblock the Notifications