भारत रत्न लता मंगेशकर के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर ने दिया अपडेट, अभी भी ICU में हैं एडमिट

मुंबई, 25 जनवरी। कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के बाद से ही बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर और भारत रत्न लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी सेहत को लेकर मंगलवार को अस्पताल के डॉक्टरों ने बड़ी जानकारी दी है। 92 वर्षीय लता मंगेशकर अभी भी आईसीयू वार्ड में ही एडमिट हैं, अच्छी बात ये है कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर डॉ प्रतीत समदानी यह जानकारी दी है। 11 जनवरी को वह कोरोना वायरस संक्रमित पाई गई थीं।

Recommended Video

    Lata Mangeshkar Health Update: अब भी ICU में हैं लता मंगेश्कर, जानें हेल्थ अपडेट | वनइंडिया हिंदी
    Lata Mangeshkar

    दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर के कोविड-19 संक्रमित होने की पुष्टि उनकी भतीजी रचना ने की थी। रचना ने बताया था कि लता मंगेशकर को कोरोना के मामूली लक्षणों के साथ अस्पताल लाया गया। उन्हें एहतियाती कारणों के चलते उन्हें आईसीयू में रखा गया है। हालांकि अब बॉलीवुड स्वर कोकिला लता मंगेशकर को अस्पताल में भर्ती हुए 2 सप्ताह से अधिक हो चुका है, लेकिन उन्हें आईसीयू में ही रखा गया है। वहीं, उनके फैंस और चाहने वाले रोज गायिका के लिए ऊपरवाले से दुआएं और प्रार्थना कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: 83 विश्व कप को कैसे याद करती हैं स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर

    रविवार को डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया था कि गायिका लता मंगेशकर की तबीयत में शनिवार से सुधार है, लेकिन लेकिन वह अभी भी आईसीयू में निगरानी में है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें। डॉक्टर के अलावा लता मंगेशकर की दोस्त अनुषा श्रीनिवासन अय्यर ने भी उनका हेल्थ अपडेट दिया था। अनुषा श्रीनिवासन ने कहा कि लता दीदी की हालत में पहले से काफी सुधार है। लेकिन अभी भी उन्हें आईसीयू में ही रखा गया है। डॉ. प्रतीत समदानी की निगरानी में डॉक्टरों की बेस्ट टीम उनका ख्याल रख रहे हैं। हम बस भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि वह बहुत जल्द ठीक होकर घर वापस आ जाएं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+