Diwali 2024: शादी के बाद इन कपल्स की खास होगी दिवाली, अपने पार्टनर के साथ करेंगे सेलिब्रेट, देखें लिस्ट
Diwali 2024: 31 अक्टूबर को देशभर में लोग दिवाली का जश्न मनाएंगे। इस त्योहार को सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि तमाम बॉलीवुड सितारे भी बड़े हर्शोल्लास के साथ सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने इस साल शादी की थी और वह अपनी पहली दिवाली साथ में मनाएंगे।
1. सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने लगभग 7 साल तक एक दूसरे को डेट किया और इस साल 23 जून को कपल ने कोर्ट मैरिज की थी। दोनों की शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे। ऐसे में ये कपल इस बार अपनी पहली दिवाली सेलिब्रेट करने वाले हैं।

2. रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने साल 2021 में अपना रिश्ता पब्लिक किया था। कपल ने इस साल 21 फरवरी को गोवा में धूमधाम से शादी की थी। अब ये कपल इस साल पहली दिवाली साथ में सेलिब्रट करने वाले हैं।
3. कृति खरबंदा-पुलकित सम्राट
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने भी इसी साल शादी की थी। पुलकित की ये दूसरी शादी थी। कपल अक्सर सोशल मीडिया रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट करते हैं। अब ये कपल भी इस साल अपनी पहली दिवाली धूमधाम से सेलिब्रेट करेंगे।
4. अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। कपल ने इस साल गुपचुप शादी कर फैंस को सरप्राइज दिया। शादी के बाद अदिति और सिद्धार्थ की ये पहली दिवाली होगी।
5. तापसी पन्नू मैथियास बोए
तापसी पन्नू और मैथियास बोए ने इस साल पंजाबी रीति-रिवाजों से राजस्थान के उदयपुर में शादी रचाई थी। हालांकि एक्ट्रेस ने इस शादी को काफी प्राइवेट रखा था। उन्होंने अपने इस खास दिन की कोई फोटो भी पोस्ट नहीं की। ऐसे में अब ये कपल भी इस बार अपनी पहली दिवाली साथ में सेलिब्रेट करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications