'No Bindi No Business' कैंपेन पर भड़कीं दिव्यांका त्रिपाठी, धड़ाधड़ पोस्ट कीं बिना बिंदी के तस्वीरें

एक महिला लेखक को हाल ही में मशहूर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के गुस्से का सामना करना पड़ा। दरअसल ये महिला लेखक इन दिनों देश में चल रहे 'नो बिंदी नो बिजनेस' कैंपेन का समर्थन कर रही थीं।

मुंबई, 1 नवंबर। एक महिला लेखक को हाल ही में मशहूर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के गुस्से का सामना करना पड़ा। दरअसल ये महिला लेखक इन दिनों देश में चल रहे 'नो बिंदी नो बिजनेस' कैंपेन का समर्थन कर रही थीं, जो दिव्यांका को बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने उस महिला की क्लास लगा दी। कैंपेन के विरोध में दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम पर बिना बिंदी के एक के बाद एक फोटो शेयर कीं।

क्यों भड़कीं दिव्यांका

क्यों भड़कीं दिव्यांका

दरअसल महिला लेखक ने नो बिंदी नो बिजनेस कैंपने के सपोर्ट में ट्वीट किया कि, 'ये मैं अपने लिए कर रही हूं। दिवाली के मौके पर मैं किसी भी उस ब्रैंड से कोई भी प्रोडक्ट नहीं खरीदूंगी जिसमें मॉडल्स को बिना बिंदी के दिखाया जाएगा।' यह बाद दिव्यांका को नागवार गुजरी और उन्होंने महिला को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

क्या बोलीं दिव्यांका

क्या बोलीं दिव्यांका

दिव्यांका ने महिला को दिए जवाब में कहा 'नो बिंदी नो बिजनेस?' यह एक महिला की पसंद होनी चाहिए कि वह क्या पहनना चाहती है! हिंदू धर्म में पसंद का सम्मान किया जाता है। कल को तुम परदा प्रथा और सती प्रथा को वापस लाने की बात करोगी? किसी भी कल्चर को महिलाओं के पहनावे से क्यों मापा जाना चाहिए? जब महिलाएं इस तरह के कॉन्सेप्ट को प्रमोट करती हैं तो मुझे हैरानी होती है।

बिना बिंदी के पोस्ट कीं कई फोटोज

बिना बिंदी के पोस्ट कीं कई फोटोज

इसके बाद दिव्यांका ने इस कैंपेन के खिलाफ अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें बिना बिंदी के पोस्ट कीं। तस्वीरों के कैप्शन में दिव्ंयाका ने लिखा- वही पहनें जो दिल की इच्छा है, वो नहीं जो दुनिया आपको बता रही है चाहे वो महिला हो या पुरुष। ये बेसिक मानवाधिकार होना चाहिए। एक तर्कशील और विकसित समाज को देखने का इंतजार कर रही हूं। बता दें कि दिव्यांका समाज से जुड़े कई मुद्दों पर पहले भी बेबाकी से अपनी राय रख चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+