'मुझे बचाओ', मौत से एक दिन पहले Divya Bharti ने क्यों कही थी ऐसी बात? मरने के 33 साल बाद सामने आया ऐसा सच
Divya Bharti: एक समय पर हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस कही जाने वाली दिव्या भारती ने कम समय में ऐसी सफलता हासिल की थी जिसके बारे में सोच पाना भी मुश्किल था। दिव्या भारती ने अपनी चुलबुली अदाओं और बेहतरीन एक्टिंग से कम टाइम में लोगों के दिलों में अलग जगह बना ली थी लेकिन उन्होंने बहुत कम उम्र में ही इस दुनिया को अचानक अलवविदा कह दिया था।
दिव्या भारती ने 'विश्वात्मा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था
ऐसे में कहा जाता है कि अगर आज दिव्या भारती जिंदा होतीं तो शायद ही कोई एक्ट्रेस सफलता के मामले में उनके आसपास होतीं। आपको बता दें कि साल 1990 में दिव्या भारती ने तमिल फिल्मों से एक्टिंग करियर में डेब्यू किया था। दो साल बाद यानी 1992 में उन्होंने सनी देओल के साथ फिल्म 'विश्वात्मा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

मौत से पहले दिव्या भरती ने 'लाडला' की आधी शूटिंग कर ली थी
-फिल्म उसी साल दिव्या भारती की 12 फिल्में थिएटर्स में रिलीज हुई थीं। वहीं जब 19 साल की उम्र में दिव्या भारती की मौत हुई, तब उनकी 12 फिल्में रिलीज होनी बाकी थीं। उनमें से एक थी 'लाडला', जिसकी आधी शूटिंग वह कर चुकी थीं। 'लाडला' मूवी के राइटर अनीस बज्मी थे। उन्होंने एक हालिया इंटरव्यू में उस आखिरी शूट को याद किया है, जब मौत के एक दिन पहले ही वह दिव्या भारती से मिले थे।
-जानकारी के अनुसार दिव्या भारती की मौत 5 अप्रैल 1993 में मुंबई के वर्सोवा में अपने घर की बालकनी से गिरने से हुई थी। इस खबर के सामने आने के बाद, दिव्या भारती के फैंस के साथ साथ पूरी इंडस्ट्री शॉक्ड हो गई थी।
-अनीस बज्मी ने बताया कि दिव्या भारती की अचानक हुई मौत के बाद 'लाडला' फिल्म को फिर से लिखना पड़ा था। उन्होंने बताया कि इस दुखद घटना का फिल्म की टीम पर गहरा असर पड़ा था क्योंकि लगभग पूरी फिल्म को दोबारा बनाना पड़ा था।
दिव्या भारती का आखिरी डायलॉग था- मुझे बचाओ
-अनीस बज्मी ने बताया- दिव्या भारती की मौत की वजह से मुझे अपनी दो फिल्मों, लाडला और अंगरक्षक, की शूटिंग दोबारा करनी पड़ी थी। मुझे याद है कि हम चेन्नई में शूटिंग कर रहे थे। दिव्या भारती की मौत से एक दिन पहले ही 4 अप्रैल 1995 को हम उनके साथ शूटिंग कर रहे थे। फिल्ममेकर ने दिव्या भारती के साथ शूटिंग के आखिरी दिन की एक इमोशनल याद भी शेयर की।
-दिव्या भारती के साथ उस आखिरी शॉट को याद करते हुए अनीस बज्मी ने कहा- उस सीन में, वह कैमरे से दूर जाती हैं और धीरे-धीरे फोकस से बाहर हो जाती हैं जबकि नकाबपोश आदमी उन्हें खींचकर ले जाते हैं। उस सीन में उनका आखिरी डायलॉग था-'मुझे बचाओ'। अगली सुबह हमें पता चला कि दिव्या भारती की मौत हो गई है।
क्लाइमेक्स शूट करने से पहले ही दिव्या भारती की मौत हो गई
अनीस बज्मी ने आगे कहा- हमने दिव्या भारती के साथ लगभग पूरी फिल्म शूट कर ली थी। हालांकि क्लाइमेक्स शूट करने से पहले ही एक्ट्रेस की मौत हो गई। हम सब सोच में पड़ गए कि अब आगे क्या करें। लगभग दो महीने तक सेट पर किसी ने काम नहीं किया। हर कोई बहुत दुखी था और फिल्म के प्रोड्यूसर भी बहुत परेशान हो गए थे क्योंकि मूवी का लगभग 90 फीसदी हिस्सा शूट हो चुका था।
कन्नड़ और तेलुगू में बन चुकी थी 'लाडला'
-जानकारी के अनुसार'लाडला' साल 1986 की कन्नड़ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अनुरागा अरालिथु' का हिंदी रीमेक थी, जो 'अनुरागदा अंथापुरा' नॉवेल पर आधारित थी। हिंदी में रीमेक बनने से पहले इस कहानी पर तमिल में 'मन्नन' (1992) बन चुकी थी,जिसमें रजनीकांत और विजयशांति थे। तेलुगू में भी 'घरना मोगुडु' (1992) इसी कहानी पर बनी थी, जिसमें चिरंजीवी और नगमा थे। अनीस बज्मी ने कहा- श्रीदेवी को हिंदी रीमेक के लिए मनाना आसान नहीं था क्योंकि वह तमिल और तेलुगू दोनों ही वर्जन में इस फिल्म को ठुकरा चुकी थीं।
दिव्या भारती के बाद श्रीदेवी के साथ शूट की गई 'लाडला'
-अनीस बज्मी ने इंटरव्यू में बताया कि कैसे श्रीदेवी ने बाद में 'लाडला' मूवी में लीड रोल निभाने के लिए हामी भरी थी जबकि पहले उन्होंने तमिल और तेलुगू में इसी कहानी को ठुकरा दिया था। साल 1994 में रिलीज हुई 'लाडला' मूवी में श्रीदेवी, अनिल कपूर और रवीना टंडन लीड रोल में थे। ये उस साल की सबसे बड़ी कमर्शियल हिट फिल्म बनी थी। श्रीदेवी से पहले ये फिल्म दिव्या भारती के साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर शूट की गई थी।
-अनीस बज्मी ने आगे कहा- मैंने श्रीदेवी की हिचकिचाहट की वजह समझने के लिए स्क्रीनप्ले देखा और किरदार में कुछ बदलाव किए थे। कहानी सुनने के बाद श्रीदेवी ने कहा कि ये बहुत अच्छी है और फिर तुरंत फिल्म करने के लिए राजी हो गईं। श्रीदेवी के हां कहने के बाद डायरेक्टर राज कंवर और प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन काफी खुश हुए थे।
कैसे हुई थी दिव्या भारती की रहस्यमयी मौत?
-दिव्या भारती की मौत 5 अप्रैल 1993 को मुंबई में अपने अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल की बालकनी से गिरने से हुई थी। उस समय वह 19 साल की थीं। आपको बता दें कि मौत से कुछ महीने पहले ही दिव्या भारती ने बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला से शादी की थी। उनकी अचानक मौत से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया था। ये इंडस्ट्री के सबसे दुखद और रहस्यमयी घटनाओं में से एक है।
-दिव्या भारती की मौत के बाद कई तरह की अफवाहें शुरू हुई थीं। एक्ट्रेस की मौत के लेकर कई लोगों की तरफ उंगलियां उठाी गई थीं। इसमें उनके पति साजिद नाडियाडवाला भी शामिल थे। मौत के पीछे कई तरह की साजिश की बातें भी हुई थीं लेकिन एक्ट्रेस के पिता ने किसी भी गड़बड़ी से साफ इनकार कर दया था। दिव्या भारती की मौत की आधिकारिक वजह सिर की चोट और अंदरूनी ब्लीडिंग बताई गई थी। 7 अप्रैल 1993 को मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर दिव्या भारती का अंतिम संस्कार किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications
