प्रियांक शर्मा से थे प्यार के चर्चे, फिर वरुण सूद को किया डेट, अब किस हैंडसम हंक से दिव्या अग्रवाल ने की सगाई?

हाल ही में दिव्या अग्रवाल ने बिजनेसमैन अपूर्वा पडगांवकर संग सगाई कर ली है। अपूर्वा ने दिव्या के बर्थडे पर उन्हें प्रपोज किया।

Divya Agarwal

Divya Agarwal Got Engaged: दिव्या अग्रवाल बी टाउन का एक जाना-माना नाम हैं। एक्ट्रेस को 'स्प्लिट्सविला' से शानदार फेम हासिल हुआ था। इसी शो में दिव्या और प्रियांक शर्मा के रिलेशनशिप के खूब चर्चे रहे थे। लेकिन फैंस का दिल टूट गया, जब खबर मिली कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। इसके बाद एक्ट्रेस ने वरुण सूद को डेट करना शुरू किया। दोनों की डेटिंग की खबरों ने जमकर सुर्खियां बटोरीं। लेकिन वरुण के साथ भी दिव्या का रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया और आखिरकार दोनों ने ब्रेकअप करने का फैसला ले लिया। ये खबर सुनकर फैंस काफी शॉक्ड हो गए थे क्योंकि दोनों ही अकसर अपने फैंस को कपल गोल्स देते रहते थे। हाल ही में दिव्या ने अपना बर्थडे मनाया। बर्थडे के अगले दिन एक्ट्रेस ने अपने फैंस को एक प्यारा सा सरप्राइज भी दे डाला। दिव्या ने आखिरकार अपने सपनों के राजकुमार के साथ सगाई कर ली है। एक्ट्रेस ने ये खबर अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर भी की।

बर्थडे पर मिला शानदार सरप्राइज

बर्थडे पर मिला शानदार सरप्राइज

दिव्या अग्रवाल ने हाल ही में अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खुशी के मौके को उन्होंने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मनाया। एक्ट्रेस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा, जब ब्वॉयफ्रेंड अपूर्वा पडगांवकरने उन्हें प्रपोज किया। एक्ट्रेस ने ये शानदार तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा कीं और अपनी सगाई की अंगूठी भी दिखाई।

'अब मैं कभी अकेली नहीं चलूंगी'

'अब मैं कभी अकेली नहीं चलूंगी'

अंगूठी पर बायको लिखा हुआ था, जिसका मराठी में मतलब पत्नी होता है। इसके साथ ही दिव्या ने लिखा कि क्या मैं कभी मुस्कुराना बंद करूंगी? शायद नहीं। जिंदगी में और भी ज्यादा चमक आ गई और मुझे इस जर्नी को शेयर करने के लिए सही इंसान मिल गया। उनकी 'बायको' हमेशा के लिए वादा। इस अहम दिन के बाद से, अब मैं कभी भी अकेली नहीं चलूंगी। पोस्ट को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा कि रब राखा।

बेहद खूबसूरत लग रही थीं दिव्या

बेहद खूबसूरत लग रही थीं दिव्या

पार्टी में दिव्या बेहद ही ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं। दिव्या ने शिमरी पिंक कलर का गाउन पहना हुआ था और अपूर्वा ने ब्लैक रंग का आउटफिट। तस्वीरों में दोनों गले मिलते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि एक फोटो में अपूर्वा उनके माथे पर किस कर रही हैं। दिव्या कैमरे पर मुस्कुराती हुईं अपनी अंगूठी भी दिखा रही हैं।

कौन हैं दिव्या के हैंडसम हंक?

अपूर्व पडगांवकर की बात करें, तो वे बिनैसमैन हैं। इसके साथ ही अपूर्व एक इंजीनियर भी हैं। वे बेहद ही लग्जरी लाइफ जीते हैं और घूमने फिरने के भी काफी शौकीन हैं। उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर इस तरह की कई तस्वीर हैं, जो उन्होंने फैंस के साथ साझा की हैं।

प्रियंक शर्मा को किया था डेट

प्रियंक शर्मा को किया था डेट

दिव्या की बात करें, तो वे अकसर अपने रिलेशनशिप्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। दिव्या और प्रियंका शर्मा की जोड़ी ने भी जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों ने एक दूसरे पर खुलेआम प्यार बरसाया था। लेकिन बिग बॉस में आने के बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और फिर उनका ब्रेकअप हो गया।

वरुण सूद को दिया था दिल

वरुण सूद को दिया था दिल

इसके बाद दिव्या को रोडीज फेम वरुण सूद से प्यार हो गया था। दोनों की डेटिंग के भी खूब चर्चे हुए। दोनों ने एमटीवी के शो एस ऑफ स्पेस में साथ में एंट्री मारी थी। इसके बाद काफी समय तक दोनों लिवइन में रहे। दोनों ने शादी तक करने की प्लानिंग कर ली थी लेकिन फिर अचानक रिश्ते में दरार आ गई और दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। लेकिन अब लगता है दिव्या को अपने सपनों का राजकुमार मिल गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+