Disha Salian केस में नया मोड़, पुलिस ने पिता को सौंपी 'खास' पेन ड्राइव, क्या आदित्य ठाकरे के खिलाफ मिला सबूत?
Disha Salian Case: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत को लेकर हर दिन कोई न कोई नया रहस्य सामने आ रहा है। इस केस में अब एक नया अपडेट सामने आया है।
जून 2020 में हुई थी दिशा सालियान की मौत
आपको बता दें कि दिशा सालियान की मौत जून 2020 में रहस्यमय परिस्थितियों में हुई थीं। हालांकि प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने इसे सुसाइड बताया था लेकिन दिशा के पिता ने इस मौत को लेकर कई तरह के खुलासे किए हैं।

दिशा की मौत के केस में अब नया अपडेट
दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने इस मौत के मामले की नए सिरे से जांच की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। वहीं मुंबई पुलिस ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट में इसे आत्महत्या करार दिया है और कहा है कि दिशा कई कारणों से डिप्रेशन से जूझ रही थीं। लेकिन अब मामले में नया अपडेट चौंकाने वाला है।
मुंबई पुलिस ने पिता कौ सौंपी खास पेन ड्राइव
सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में एक नया अपडेट आया है। दरअसल मुंबई पुलिस के दो पूर्व सहायक, पुलिस आयुक्त एपी निपुंगे और भीमराज घाडगे ने दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान और उनके वकील नीलेश ओझा को एक खास पेन ड्राइव सौंपी है। कहा जा रहा है कि इसमें दिशा की मौत से जुड़ा बेहद सेंसेटिव कंटेंट मौजूद हैं।
दिशा सालियान केस में नया खुलासा
-दावा किया जा रहा है कि इस पेन ड्राइव में कई खास तस्वीरें, वीडियो, स्टिंग ऑपरेशन की फुटेज और कई दस्तावेज भी शामिल हैं, जो इस केस में एक नई दिशा दे सकते हैं। साथ ही ये भी दावा किया जा रहा है कि दिशा सालियान की मौत सुसाइड नहीं बल्कि गैंगरेप और मर्डर का मामला हो सकता है।
-इसके अलावा दिशा सालियान का पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हेरफेर कर सच्चाई को छिपाने की कोशिश की गई थी।
-कहा जा रहा है कि पेन ड्राइव में मौजूद तस्वीरें, वीडियो रिकॉर्डिंग, स्टिंग ऑपरेशन फुटेज और कई जरूरी दस्तावेज पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह और कई लोगों के खिलाफ गंभीर आरोपों की ओर इशारा करते हैं।
आदित्य ठाकरे पर दिशा के पिता ने लगाया ऐसा आरोप
-आपको बता दें कि इससे पहले, दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने बेटी की मौत के लिए शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों को जिम्मेदार ठहाराया था। आदित्य ठाकरे के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए उनके नार्को टेस्ट कराने की मांग भी की गई थी।
-दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने खुद की और अन्य गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी कोर्ट से गुहार लगाई है। अब उम्मीद की जा रही है इस केस में कोई नई बात सामने आ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications