मौत के 5 साल बाद दिशा सालियान केस में नया मोड़, पिता ने किया चौंकाने वाला खुलासा, अब आदित्य ठाकरे का क्या होगा
Disha Salian Death Case: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में एक नया मोड़ आया है। दरअसल दिशा सालियान के पिता ने बेटी की मौत की जांच सीबीआई को सौंपने का आग्रह किया है।
दिशा सालियान के पिता ने की ऐसी मांग
आपको बता दें कि दिशा सालियान के पिता ने बेटी ती मौत की नई सिरे से जांच की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में गत 19 मार्च 2025 को बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में दिशा सालियान के पिता ने शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की है।

क्या दिशा सालियान का हुआ था गैंगरेप?
पिता ने आरोप लगाया है कि दिशा सालियान की गैंगरेप के बाद हत्या की गई है। आपको बता दें कि करीब तीन साल पहले बीजेपी नेता नितेश राणे ने आरोप लगाया था कि दिशा सालियान की गैंगरेप के बाद हत्या की गई है। हालांकि, तब दिशा की मां और पिता ने नितेश के खिलाफ यह कहते हुए केस दर्ज करवाया था कि ये उनकी बेटी को बदनाम करने की साजिश है।
बेटी की मौत की नए सिरे से जांच की गुजारिश
हालांकि अब दिशा सालियान के पिता का कुछ और ही कहना है। उन्होंने बेटी की मौत की नए सिरे से जांच का आग्रह किया है और कहा है कि उन्हें नजरबंद करके पुलिस द्वारा पेश किए गए सबूतों को सच मानने के लिए मजबूर किया गया था।
कैसे हुई थी दिशा सालियान की मौत?
जानकारी के अनुसार दिशा सालियान की 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड स्थित एक बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। उस समय पुलिस ने इसे सुसाइड केस बताया था। दिशा के माता-पिता ने भी जांच पर संतुष्टि दिखाते हुए इसे सुसाइड का केस मान लिया था। लेकिन अब इसे गैंगरेप के बाद हत्या का मामला बताया जा रहा है।
आदित्य ठाकरे पर लगाए गए गंभीर आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिशा सालियान के पिता ने दायर की गई याचिका में शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे के साथ साथ मुंबई पुलिस, तत्कालीन मेयर किशोरी पेडनेकर, एक्टर डिनो मोरिया और सूरज पंचोली पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। दिशा के पिता ने ये भी आरोप लगाया है कि मुंबई पुलिस और किशोरी पेडनेकर ने उन्हें गुमराह किया और इन पर दबाव बनाया था।
बीजेपी नेता नितेश राणे ने कही ऐसी बात
-वहीं पिता द्वारा याचिका दायर करने के बाद बीजेपी नेता नितेश राणे ने कहा है कि अब आदित्य ठाकरे को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि दिशा सालियान की हत्या की गई थी। सोसाइटी का जो विजिटर रजिस्टर था, उसके पन्ने फाड़ दिए गए थे और सीसीटीवी फुटेज तक डिलीट कर दिया गया था।
-बीजेपी नेता नितेश राणे ने भी इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।आपको बता दें कि नितेश राणे ने 2 साल पहले कहा था कि दिशा सालियान ने घटना वाले दिन 100 नंबर पर पुलिस को फोन कर सारी बात बताई थी और मदद भी मांगी थी। ये कॉल रिकॉर्डेड था, इसलिए पुलिस के पास सारी जानकारी जरूर होगी।
दिशा सालियान की मौत पर पुलिस का बयान
वहीं मुंबई पुलिस ने पहले दावा किया था कि दिशा सालियान करियर को लेकर काफी दबाव में थीं और यही वजह है कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि दिशा की मौत के कुछ दिन बाद एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह पार्टी करती नजर आ रही थीं। इसे उनकी मौत से एक घंटे पहले का बताया जा रहा था।
दिशा के बाद ही हुई थी सुशांत सिंह राजपूत की मौत
वीडियो में दिशा यालियान काफी खुश नजर आ रही थीं और साथ में उनके बॉयफ्रेंड रोहन भी मौजूद थे। उस समय पुलिस ने बताया था कि दिशा ने मौत से पहले लंदन में एक दोस्त को फोन किया था और कहा था कि उन पर काम का काफी दबाव है और बाद में वह मृत मिली थीं। आपको बता दें कि दिशा सालियान की मौत के 6 दिन बाद ही सुशांत सिंह राजपूत अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications