Tiger Shroff के बर्थडे पर एक्स गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट, बोलीं-'तुम हमेशा यूं ही...'

टाइगर श्रॉफ के जन्मदिन पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने उनके लिए एक स्पेशल पोस्ट साझा किया है। इतना ही नहीं उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके लिए खास मैसेज भी लिखा।

Tiger Shroff Birthday Special: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी बेहतरीन एक्टिंग के अलावा अपनी फिटनेस को लेकर भी सुर्खियां बटोरते हैं। आज यानी 2 मार्च 2023 को उनका 33वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनको सभी बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। लेकिन आप सभी को जानकर हैरानी होगी कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने भी उनको स्पेशल तरीके से बर्थडे विश किया है।

टाइगर श्रॉफ के बर्थडे पर दिशा पाटनी ने शेयर किया पोस्ट

टाइगर श्रॉफ के बर्थडे पर दिशा पाटनी ने शेयर किया पोस्ट

दिशा पाटनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्स बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ की एक क्यूट सी तस्वीर शेयर की। जिसमें वह काले रंग की जैकेट और मैचिंग जॉगर्स पहने नजर आ रहे है। इसके साथ ही टाइगर ने टाइगर-प्रिंटेड मफलर पहना हुआ है। जिसमें वह काफी क्यूट लग रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए दिशा पाटनी ने उनके लिए स्पेशल कैप्शन भी लिखा।

पोस्ट कर लिखा, 'तुम हमेशा यूं ही मुझे...'

पोस्ट कर लिखा, 'तुम हमेशा यूं ही मुझे...'

दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ को जन्मदिन की बधाई देते हुए कैप्शन पर लिखा, "हैप्पी बर्थडे टिग्गी। हमेशा सबसे खूबसूरत रहे और खुद को प्रेरित करते रहो।" दिशा पाटनी का यह पोस्ट देख फैंस काफी हैरान हैं। आपको याद दिला दें कि, हाल ही में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का ब्रेकअप हुआ था। फिलहाल फैंस इस पोस्ट को देखकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

दिशा पाटनी से अलग हुए टाइगर

दिशा पाटनी से अलग हुए टाइगर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी एक दूसरे को पिछले 6 साल से डेट कर रहे थे। दोनों एक-दूसरे के साथ लिव-इन में भी रह चुके हैं। लेकिन, कुछ ही दिनों पहले दोनों की ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया था। फैंस को इस बात का यकीन था कि यह दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे। लेकिन, ऐसा कुछ भी नहीं हो पाया।

इस वजह से हुआ था ब्रेकअप

इस वजह से हुआ था ब्रेकअप

जानकारी के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ के एक करीबी दोस्त ने मीडिया को ब्रेकअप की वजह बताते हुए कहा था कि, दिशा पाटनी उनसे शादी करना चाहती थीं। उन्होंने टाइगर से इस बारे में बातचीत भी की थी। हालांकि टाइगर श्रॉफ ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया था। यहां तक कि, शादी करने के लिए दिशा उन पर दबाव भी बना रही थीं जिसकी वजह से दोनों के रिश्ते के बीच दरार आ गई। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को मीडिया के सामने ऑफिशियल नहीं किया।

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का वर्कफ्रंट

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का वर्कफ्रंट

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो, दिशा पाटनी जल्द ही अपनी अगली फिल्म योद्धा में नजर आएंगी। जिसमें उनके साथ लीड रोल में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी दिखेंगे। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं टाइगर श्रॉफ की बात करें तो, वह फिल्म 'गणपत' और 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आएंगे।

Recommended Video

    Vicky Kaushal | Arjun Kapoor | Nora Fatehi | Tiger Shroff | वनइंडिया हिंदी | *Entertainment

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+