रूमर्ड BF संग Disha Patani हुईं रोमांटिक, कैंडल लाइट डिनर की फोटोज देख फैंस हैरान, बोले-' टाइगर का क्या होगा'
दिशा पटानी इन दिनों रूमर्ड बॉयफ्रेंड एलेग्जेंडर क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। हाल ही में अलेक्जेंडर ने दिशा संग डिनर डेट की कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं।
Disha Patani With Boyfriend Aleksandar Alex: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह अक्सर अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर लेटेस्ट फोटो शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर आए दिन चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनका टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप हुआ था। ब्रेकअप के बाद दिशा पाटनी का नाम उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक इलिक के साथ जोड़ा रहा है। इस बीच दोनों की कुछ रोमांटिक तस्वीरें सामने आई हैं जिसके बाद एक बार फिर से ये कपल सुर्खियां बटोर रहा है।

रूमर्ड BF संग दिशा पाटनी हुईं रोमांटिक
दिशा पाटनी का जब से टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप हुआ है तो उसके बाद से वह लगातार अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर के साथ सोशल मीडिया तस्वीरें आए दिन शेयर करती रहती हैं। जिसकी वजह से फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि, दिशा इन दिनों अलेक्जेंडर को डेट कर रही हैं। अब हाल ही में जो तस्वीरें सामने आई हैं उसके बाद से फैंस इस बात का कयास लगा रहे हैं कि, दोनों रिलेशनशिप में हैं।

सोशल मीडिया पर फोटोज हुईं वायरल
5 जनवरी 2023 को अलेक्जेंडर एलेक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर दिशा पाटनी संग कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दिशा और अलेक्जेंडर एक दूसरे के बेहद करीब नजर आ रहे हैं। साथ ही इन तस्वीरों को देख ये दावा किया जा सकता है कि, दोनों कैंडल लाइट डिनर पर गए थे।
एक दूसरे के बेहद करीब दिखा कपल
तस्वीरों में ब्लैक ड्रेस और खुले बालों में दिशा बेहद खूबसूरत लग रही हैं. एलेग्जेंडर ने भी ब्लैट आउटफिट्स पहने हैं। दोनों की रोमांटिक तस्वीरें देख ये कहा जा सकता है कि, अब धीरे-धीरे दोनों को एक दूसरे की कंपनी अब और भी ज्यादा पसंद आने लगी है। जैसे ही इन तस्वीरों को अलेक्जेंडर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया ये तेजी से वायरल हो गई।

टइगर श्रॉफ की बहन ने किया कमेंट
इन तस्वीरों पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं, अलेक्जेंडर एलेक्स की इन फोटोज पर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने भी अपना रिएक्शन दिया है। दरअसल, कृष्णा श्रॉफ ने इन फोटो पर कमेंट कर लिखा, ''इस तस्वीर के बाद वह जो लिखते हैं, उसे पढ़ने का इंतजार नहीं कर सकते।''

यूजर्स ने लगाए रिलेशनशिप के कयास
वहीं नेटिजेन्स ने इस पोस्ट पर कमेंट कर टाइगर श्रॉफ को लेकर चिंता जताई। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि, बस यही देखना रह गया था। वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'टाइगर के साथ धोखा'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'टाइगर भाई ये देखो क्या चल रहा है'। वहीं कुछ फैंस ने ये अंदाजा लगाया कि, दोनों अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।

टाइगर और दिशा का ब्रेकअप
बता दें कि, टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी एक दूसरे को 6 साल से डेट कर थे। लेकिन, हाल ही में दोनों का ब्रेकअप हो गया। खबरों के मुताबिक टाइगर के दोस्त ने जानकारी दी थी कि, टाइगर और दिशा लिव इन में रहते थे और दोनों को काफी समय हो चुका था। बाद में एक्ट्रेस ने जब टाइगर के सामने शादी का प्रपोजल रखा तो उन्होंने साफ मना कर दिया। जिसके बाद दिशा ने ब्रेकअप करने का फैसला किया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications