पहाड़ों में बर्फ से खेलती दिशा परमार की ये फोटोज ढहा रही हैं कहर, ब्लैक आउटफिट में दिए पोज

नई दिल्ली, जनवरी 08। टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार सिंगर राहुल वैद्य के साथ शादी करने के बाद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आने लगी हैं। फिलहाल में दिशा पहाड़ों में अपने पति राहुल वैद्य के साथ छुट्टियां मना रही हैं, जहां वो बर्फबारी का आनंद ले रही हैं। दिशा ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की, जिन्होंने इस ठिठुरन वाले मौसम में सोशल का पारा बढ़ा दिया। तस्वीरों से पता चलता है कि दिशा को सर्दियां कितनी पसंद हैं और बर्फबारी का कितना आनंद लेती हैं।

दिशा को विंटर में हिल स्टेशन हैं पसंद!

दिशा को विंटर में हिल स्टेशन हैं पसंद!

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरों में दिशा ब्लू जींस और ब्लैक जैकेट में कहर ढहा रही हैं। हालांकि ये जानकारी नहीं है कि दिशा किसी पहाड़ी जगह पर हैं। दिशा की तस्वीरों से पता चल रहा है कि वो हिल स्टेशन पर ही विंटर का समय अधिक बिताती हैं। दिशा परमार की हंसी बता रही है कि वह वहां रहना पसंद कर रही है। दिशा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, "अभी कुछ बुरा मत मानो।"

दिशा और राहुल ने गोवा में सेलिब्रेट किया था न्यू ईयर

दिशा और राहुल ने गोवा में सेलिब्रेट किया था न्यू ईयर

आपको बता दें कि एक हफ्ता पहले दिशा परमार अपने पति राहुल वैद्य के साथ गोवा में नए साल का जश्न मना रही थी। इस कपल ने एक डाइनिंग स्पेस में साथ में फोटो क्लिक कराकर नए साल का स्वागत किया था। इस फोटो में राहुल वैद्य ब्लैक टीशर्ट और रेड ट्राउजर में नजर आए थे तो वहीं दिशा परमार ने महरूम कलर का शॉर्ट गाउन पहना था। इस फोटो को शेयर करते हुए दिशा ने सभी को नए साल की बधाई दी थी

राहुल ने कश्मीर में मनाया था दिशा का जन्मदिन

राहुल ने कश्मीर में मनाया था दिशा का जन्मदिन

आपको बता दें कि नवंबर में दिशा परमार और राहुल वैद्य कश्मीर में थे। राहुल वैद्य ने कश्मीर में दिशा का जन्मदिन मनाया था। यहां इस कपल ने एक वीडियो भी शूट किया था, जिसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस वीडियो में राहुल वैद्य 1964 की फिल्म 'कश्मीर की कली' के गाने 'ये चांद सा रोशन चेहरा' गाने पर डांस किया था। इस वीडियो को शूट करते समय इस कपल ने पारंपरिक कश्मीरी ड्रेस पहनी थी।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13 फेम एक्‍ट्रेस कोएना मित्रा ने बयां किया दर्द, बोलीं तीन साल तक 'प्रताड़ित' किया गया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+