'डायनासोर पैदा होने बंद हो गए लेकिन अर्चना....', सिद्धार्थ सागर ने सरेआम उड़ाया अर्चना पूरन सिंह का मजाक

अर्चना पूरन सिंह के लिए कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। इस पोस्ट में वह अर्चना का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंबई, 9 सितंबरः टीवी का फेमस कॉमेडी रिएलिटी शो 'द कपिल शर्मा शो' का नया सीजन शुरू होने के लिए एकदम तैयार नजर आ रहा है। खबर है कि इस बार नए सीजन में जहां एक तरफ कुछ पुराने लोग जैसे कि कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह और चंदन प्रभाकर नजर नहीं आएंगे वहीं कुछ नए चेहरों की भी एंट्री की गई है। इसी नए चेहरों की लिस्ट में कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर का नाम भी शामिल है। वहीं सिद्धार्थ सागर ने हाल ही में द कपिल शर्मा शो की जज फेमस एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के साथ अपनी थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जिसमें उनको पहचान पाना बहुत ही मुश्किल हो रहा है। साथ ही अर्चना पूरन सिंह के लिए कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। इस पोस्ट में वह अर्चना का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

सिद्धार्थ सागर ने इंस्टाग्राम पर लिखा पोस्ट

सिद्धार्थ सागर ने इंस्टाग्राम पर लिखा पोस्ट

आपको बता दें कि कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर जो फिलहाल 'द कपिल शर्मा शो' के नए सीजन में नजर आने वाले हैं, इससे पहले 'कॉमेडी सर्कस' में काम कर चुके हैं। 'कॉमेडी सर्कस' शो में भी अर्चना पूरन सिंह बतौर जज नजर आई थीं। अब कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्चना पूरन सिंह और अपनी एक तस्वीर शेयर की है और साथ ही एक लंबा पोस्ट भी लिखा है। इस पोस्ट में वह अर्चना पूरन सिंह की जमकर टांग खिंचाई करते नजर आ रहे हैं।

अर्चना पूरन सिंह का जमकर उड़ाया मजाक

सिद्धार्थ सागर ने अपने पोस्ट में लिखा है- डायनासोर पैदा होने बंद हो गए। पबजी बंद हो गया। 1000 के नोट बंद हो गए लेकिन अर्चना जी का जज बनना बंद नहीं हुआ। अर्चना मैम एक धर्म की तरह हैं। हमेशा जज हैं, थीं और रहेंगी। जब मैं 13 साल का था तब मैंने अपनी जर्नी अर्चना मैम के साथ शुरू की थी। आज मैं 29 साल का हो गया हूं और वह मेरी मेंटॉर हैं।

अर्चना जी एक कमाल की जज हैं

सिद्धार्थ ने आगे लिखा है- उन्होंने मेरे कई सारे एक्ट्स और परफॉर्मेंस देखे हैं। वह एक कमाल की जज हैं। अर्चना जी हर एक पंच के बारे में सबकुछ जानती हैं। जब वह हंसती हैं तो वो पंच और भी ताकतवर लगने लगता है। अर्चना जी आप सबसे बेस्ट हैं। मैं आपके सामने एक बार फिर परफॉर्म करने के लिए बहुत खुश हूं। आपको बहुत सारा प्यार और सम्मान।

शो में बनें कपिल शर्मा के पड़ोसी उस्ताद जी

जानकारी के अनुसार कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर 'द कपिल शर्मा शो' के नए सीजन में अलग-अलग किरदारों को निभाते नजर आएंगे। फिलहाल तो वह शो के प्रोमो में कपिल शर्मा के पड़ोसी उस्ताद जी का किरदार निभा रहे हैं। आईएएनएस से खास बातचीत में कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर ने इस शो में काम कर अपनी खुशी जाहिर की है।

कपिल शर्मा शो में काम करना बड़ी बात

कपिल शर्मा के साथ स्टेज शेयर करने को लेकर सिद्धार्थ ने कहा था- कपिल भाई के साथ परफॉर्म करना हमेशा ही अच्छा लगता है। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत ही कमाल का है। जब हम स्टेज पर अपने लुक्स को एक्सचेंज करते हैं तब मुझे बहुत खुशी होती है। वह मेरी परफॉर्मेंस को भी खूब इन्जॉय करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+