मां डिंपल कपाड़िया ने बेटी ट्विंकल खन्ना के बारे में सरेआम कही ऐसी बात, सुनकर दामाद अक्षय कुमार के भी उड़े होश
Dimple Kapadia Video: हिंदी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक डिंपल कपाड़िया एक्टिंग के साथ साथ अपनी सुंदरता को लेकर भी काफी फेमस रही हैं। एक समय पर लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने थे। कहा जाता है कि ये यही कारण था कि हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना भी एक्ट्रेस के प्यार में पागल हो गए थे।
डिंपल कपाड़िया ने बेटी के बारे में कही ऐसी बात
आपको बता दें कि मां डिंपल कपाड़िया और बेटी ट्विंकल खन्ना के रिश्ते में हंसी-मजाक हमेशा चलता रहता है। दोनों के बीच की बॉन्डिंग भी काफी स्ट्रॉन्ग है। दोनों अक्सर पब्लिक इवेंट पर साथ दिखाई देती हैं। लेकिन इस बार डिंपल कपाड़िया ने बेटी के बारे में कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर लोग हैरान हो गए हैं।

'मैं जूनियर्स के साथ पोज नहीं देती'
गत 23 अक्टूबर 2024 (बुधवार) को मुंबई में एक फिल्म की स्क्रीन के लिए अक्षय कुमार पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ पहुंचे थे। यहीं पर उनकी सास डिंपल कपाड़िया भी मौजूद थीं। इस दौरान जब डिंपल को पैपराजी ने ट्विंकल के साथ फोटो खिंचवाने के लिए कहा तो उन्होंने साफ मना करते हुए कह दिया- मैं जूनियर्स के साथ पोज नहीं देती।
डिंपल ने ट्विंकल को दिया जूनियर का टैग
आपको बता दे कि मुंबई अकादमी ऑफ द मूविंग इमेज का मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2024 चल रहा है। यहीं पर अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ डिंपल कपाड़िया की फिल्म गो नोनी गो की स्क्रीनिंग अटेंड करने पहुंचे थे। हालांकि पूरे परिवार के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी गई। इसी दौरान मजाक में डिंपल ने बेटी ट्विंकल को जूनियर का टैग दिया। सोशल मीडिया पर डिंपल कपाड़िया का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
पति अक्षय कुमार के साथ इवेंट में पहुंची थीं ट्विंकल खन्ना
इस इवेंट में डिंपल कपाड़िया वाइट लेयर्ड ड्रेस के साथ ब्राउन और ग्रीन जैकेट पहनकर आई थीं। इसी दौरान पीछे से ट्विंकल खन्ना भी वहां पहुंचती हैं। इसके बाद पैपराजी डिंपल से बेटी ट्विंकल के साथ पोज देने के लिए कहते हैं तब डिंपल कहती हैं- मैं जूनियर्स के साथ पोज नहीं देती, सिर्फ सीनियर्स। ट्विंकल खन्ना ने इस इवेंट में पीली साड़ी पहनी हुई थी। वहीं उनके पति एक्टर अक्षय कुमार फॉर्मल शर्ट और ग्रे सूट में नजर आए थे।
ट्विंकल खन्ना एक बिजनेसवुमेन और राइटर बन गई हैं
आपको बता दें कि इससे पहले भी डिंपल कपाड़िया कई बार पब्लिकली बेटी ट्विंकल खन्ना की खिंचाई कर चुकी हैं। वहीं अक्षय कुमार से शादी करने के बाद ट्विंकल खन्ना ने फिल्मों से दूरी बना ली है। अब ट्विंकल खन्ना एक बिजनेसवुमेन और राइटर बन गई हैं। वह किताबें लिखती हैं।












Click it and Unblock the Notifications