शादी से पहले बनीं बच्चों की मां! IPL टीम के साथ रखती है बेबीज का ख्याल, आखिर कौन है बॉलीवुड की ये डिंपल गर्ल?
90 के दशक की ऐसी अभिनेत्री जिनके गालों के डिंपल पर फैंस अपना दिल हार बैठते थे, वे हैं प्रीति जिंटा। एक्ट्रेस ने एक विदेशी से शादी की थी, जिसके बाद वे काफी चर्चा में आ गई थीं। सलमान से लेकर शाहरुख तक बिग स्क्रीन पर रोमांस करने वालीं प्रीति को लेकर आज हम आपको ऐसी बात बताएंगे, जो आपको काफी हैरान कर देगी।
प्रीति एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने हमेशा से ही महिलाओं और बच्चों के लिए आवाज उठाई है। वे काफी सारे संस्थानों से जुड़ी हुई हैं। एक्ट्रेस ने साल 2016 में Jene Goodenough संग शादी रचाई थी। इसके बाद सेरोगेसी के जरिये वे दो बच्चों की मां बनीं। मगर क्या आप जानते हैं प्रीति से जुड़ी ऐसी बात, जिसे लेकर उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है।

दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि प्रीति ने 34 बच्चों को गोद लिया है। प्रीति इन बच्चों का ख्याल रखती हैं और इनका सारा खर्चा भी उठाती हैं। जानकारी के मुताबिक साल 2009 में प्रीति ने अपने 34वें बर्थडे पर ऋषिकेश मिरेकल अनाथालय से 34 अनाथ बच्चों को गोद लिया था। इसके बाद से ही वे 34 बच्चों की मां बनी हैं।
प्रीति जिंटा बाहर से तो इतनी खुशमिजाज और मुस्कुराती हुईं नजर आती हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि महज 13 साल की उम्र में ही एक्ट्रेस के सिर से पिता का साया उठ गया था। इसके बाद पिता की मौत के 2 साल के अंदर ही उनकी माता ने भी दम तोड़ दिया था।
प्रीति का बचपन इसके बाद बिना मां-बाप के गुजरा। बेहद कम उम्र में वे अपने माता-पिता को खो चुकी हैं शायद यही वजह है कि वे अनाथ बच्चों का दुख काफी अच्छी तरह समझती हैं। प्रीति ने खुद एक इंटरव्यू में ये बात कही थी कि 34 बच्चियों को गोद लोने का उनका फैसला बेस्ट है।












Click it and Unblock the Notifications