जेठालाल जी के घर में कल बजेगी शहनाई, बेटी नियति की यशवर्धन मिश्रा के संग है शादी

मुंबई, दिसंबर 10। टेलीविजन के फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जेठालाल यानी कि दिलीप जोशी के घर में इन दिनों शहनाई गूंजने का वक्त है। दरअसल दिलीप जोशी की बेटी नियति जोशी की शनिवार को शादी है। शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। कल का कार्यक्रम मुंबई के ताज होटल में आयोजित किया जाएगा। आपको बता दें कि नियति की शादी यशवर्धन मिश्रा से हो रही है।

शादी के फंक्शन में जमकर नाचे दिलीप जोशी

शादी के फंक्शन में जमकर नाचे दिलीप जोशी

दिलीप जोशी के घर में नाच-गाने और धूम-धड़ाके का माहौल है। दिलीप जोशी भी इसमें पूरा-पूरा मजा लूट रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो ढोल की थाप पर खूब डांस कर रहे हैं। उनके फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। जेठालाल का यह वीडियो शादी के ही किसी फंक्शन का है। इस फंक्शन में जेठालाल ने जमकर बेटी की शादी की खुशी मनाई है। उनकी खुशी को उनके चेहरे पर ही देखा जा रहा है।

शो की पूरी कास्ट होगी शादी में शामिल

शो की पूरी कास्ट होगी शादी में शामिल

बताया जा रहा है कि नियति जोशी की शादी में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की पूरी स्टार कास्ट को इनवाइट किया गया है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी में दिशा शामिल नहीं होंगी। इसकी वजह का तो अभी कुछ पता नहीं चल सका है, लेकिन बताया जा रहा है कि शादी से पहले दिशा नियति और दिलीप जोशी से घर पर मिलकर आएंगी।

4 साल से रिलेशनशिप में हैं नियति और यशवर्धन

4 साल से रिलेशनशिप में हैं नियति और यशवर्धन

आपको बता दें कि नियति जोशी की शादी यशवर्धन मिश्रा से हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नियति और यशवर्धन दोनों एकसाथ कॉलेज में पढ़ें हैं और करीब चार साल से रिलेशनशिप में हैं। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर नियति जोशी की शादी का कार्ड भी वायरल हुआ था।

ये भी पढ़ें: शॉकिंग: एक्ट्रेस मौनी रॉय को फैंस ने गलत तरीके से की छूने की कोशिश, Video में देखिए उसके बाद क्या हुआ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+