क्या ऋषभ पंत से मिलने अस्पताल पहुंची थीं उर्वशी रौतेला? प्यार में एक्ट्रेस का हुआ ऐसा हाल
Urvashi Rautela and Rishabh Pant: उर्वशी रौतेला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल की एक तस्वीर शेयर की है जिसे देखने के बाद लोग ये कह रहे हैं कि वह अपने प्यार को देखने अस्पताल पहुंची थीं।

Recommended Video

Urvashi Rautela and Rishabh Pant: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और भारतीय क्रिकेट टीम के विकेट कीपर ऋषभ पंत के बीच संबंध होने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। यहां तक कि ऋषभ पंत के रोड एक्सीडेंट के बाद से उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर उनके लिए प्रार्थना करती भी नजर आई थीं। फिलहाल उवर्शी रौतेला मुंबई में हैं और यह एक संयोग है कि वह उसी अस्पताल के आसपास नजर आईं जहां भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत उनके इलाज के लिए भर्ती हैं। आपको बता दें कि ऋषभ पंत, जो गत 30 दिसंबर 2022 को एक बड़ी दुर्घटना के शिकार हुए थे, को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में इलाज के लिए ट्रांस्फर कर दिया गया है। इसी बीच उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिससे ऐसा लग रहा है कि वह अपने प्यार ऋषभ पंत से मिलने के लिए अस्पताल पहुंची थीं।

ऋषभ पंत से मिलने अस्पताल पहुंचीं उर्वशी
उर्वशी रौतेला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल की बिल्डिंग की एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर शेयर की है। वह अस्पताल के पास लग रही थी। हालांकि पोस्ट पर कोई कैप्शन नहीं लिखा गया है। बस शहर का नाम जियोटैगिंग था। आपको बता दें कि बुधवार को भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को उनकी सर्जरी के लिए देहरादून से मुंबई लाया गया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान जारी कर कहा है- विकेटकीपर और बल्लेबाजों को लिगामेंट टियर के लिए सर्जरी और बाद की प्रक्रियाओं से गुजरना होगा।

मुंबई में ऋषभ पंत का चल रहा है इलाज
भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से बयान आया है- चोटिल ऋषभ पंत को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह डॉ दिनशॉ पारदीवाला की देखरेख में हैं। ऋषभ की सर्जरी की जाएगी और बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनके ठीक होने और रिहैबिलिटेशन के दौरान लिगामेंट टियर के लिए बाद की प्रक्रियाओं पर नजर रखेगी।

अनिल कपूर और अनुपम खेर भी अस्पताल पहुंचे थे
इससे पहले बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और अनुपम खेर भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत से मिलने के लिए देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में पहुंचे थे। अस्पताल के बाहर से दोनों अभिनेताओं की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थीं। ऋषभ पंत से मिलने के बाद अनिल कपूर और अनुपम खेर ने मीडिया को बताया कि वह दोनों ऋषभ पंत से मिले और उनकी मां से भी मुलाकात की। अनिल कपूर और अनुपम खेर ने लोगों से ये अपील की थी कि सभी लोग ऋषभ के जल्द स्वस्थ होने की दुआ करते रहे। भगवान सबकी जरूर सुनेगा और वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।
उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर लिखा ये मैसेज
ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की खबर मिलते ही सबका ध्यान उर्वशी रौतेला के पोस्ट ने खींचा था। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में वह वाइट आउटफिट, ईयरिंग्स, मांग टीका लगाए स्टनिंग लग रही थीं। लेकिन फोटो से ज्यादा फैंस का ध्यान उनके कैप्शन पर गया। उर्वशी ने फोटो शेयर कर कैप्शन पर लिखा था- मैं प्रार्थना कर रही हूं।

ऐसे हुआ था ऋषभ पंत का एक्सीडेंट
ऋषभ पंत दिल्ली से अपने घर देहरादून अपनी मां को नए साल पर सरप्राइज देने के लिए जा रहे थे। वह खुद ही कार चला कर जा रहे थे। सुबह गाड़ी चलाते समय अचानक उनकी आंख लग गई और रुड़की के पास उनकी महंगी मर्सडीज कार डिवाइडर से टकरा गई। उनकी कार काफी स्पीड में थी जिसके चलते हादसे में उन्हें माथे, पीठ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद बीसीसीआई ने उनके लिए ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर उनके हेल्थ का अपडेट दिया था।












Click it and Unblock the Notifications