Oscars 2022: ऑस्कर जीतने पर विजेताओं को ट्रॉफी के अलावा मिलती है कितनी रकम?
Oscars 2022: ऑस्कर जीतने पर विजेताओं को ट्रॉफी के अलावा मिलती है कितनी रकम?
नई दिल्ली, 28 मार्च: जब किसी फिल्मी अवॉर्ड या मनोरंजन जगत में पुरस्कार समारोह की बात की जाती है, तो सबसे पहले दिमाग में ऑस्कर अवॉर्ड यानी एकेडमी अवॉर्ड्स की बात आती है। ऑस्कर अवॉर्ड मनोरंजन जगत का सबसे बड़ा अवार्ड माना जाता है। ऑस्कर अवॉर्ड में सबकुछ अव्वल दर्ज का होता है, फैशन एक नंबर, होस्टिंग ए-वन, सबकुछ हाईक्लॉस होता है। फैंस के लिए भी ये एक खास मौका होता है, जब वह अपने फेवरेट स्टार को ऑस्कर की ट्रॉफी के साथ देखते हैं। हम सभी जानते हैं कि एक बार किसी को अकादमी पुरस्कार मिल जाता है, चाहे वह अभिनय, पोशाक डिजाइन या निर्देशन में हो, हॉलीवुड में उनकी स्थिति आसमान छूती है। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ऑस्कर जीतने पर विजेताओं को ट्रॉफी के अलावा और कुछ भी नहीं मिलता है।

क्या ऑस्कर जीतने वालों को मिलता है कैश प्राइज
ऑस्कर समारोह की रात को विजेताओं को गोल्डन ट्रॉफी के लिए कोई कैश, पैसा या कोई अन्य सामान नहीं दिया जाता है। साफ शब्दों में कहे तो ऑस्कर विजेताओं को कोई नकद राशि नहीं दी जाती है। लेकिन ऑस्कर जीतने के बाद आपकी मार्केट प्राइस वैल्यू बढ़ जाती है।

ऑस्कर जीतने वाले कलाकारों को ऐस होता है वित्तीय लाभ
ऑस्कर जीतने वाले कलाकारों को वित्तीय लाभ उस वक्त मिलता है, जब वह अपनी अगली फिल्म या कोई प्रोजेक्ट साइन करते हैं। बिजनेस इनसाइडर के अनुसार, बेस्ट एक्टर ऑस्कर अवॉर्ड या बेस्ट एक्ट्रेस का अकादमी पुरस्कार विजेता अपनी अगली फिल्म के लिए पहले के मुकाबले 20 फीसदी अपनी फीस बढ़ा सकता है। इसके अलावा ऑस्कर जीतने वाले कलाकार प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, प्रोडक्शन कंपनियों सबकी टॉप प्रायोरिटी होती है।

ऑस्कर जीतने वालों की बदल जाती है किस्मत
कॉमस्कोर के वरिष्ठ मीडिया विश्लेषक पॉल डर्गारबेडियन ने मार्केट वॉच को बताया, "ऑस्कर जीतने के बाद किसी भी कलाकार की जिंदगी बदल जाती है। यह उस कलाकार के लिए कई बड़े दरवाजे खोल देती है। हर एजेंट और निर्माता बस आपके साथ काम करने के लिए लाइन में होते हैं।''
ऑस्कर जीतने वाले कलाकार निर्देशकों और निर्माताओं से मुंह मांगी कीमत मांगते हैं। इतना ही अगर किसी की फिल्म या किरदार को ऑस्कर में नॉमिनेट भी किया जाता है, तो भी उसके लिए काम के ऑफर आने शुरू हो जाते हैं।
Recommended Video

ऑस्कर जीतने वालों को मिलता है ये हजारों डॉलर का कीमती सामान
बता दें कि ऑस्कर जीतने वाले विजेताओं को भले ही कोई कैश प्राइज नहीं मिलता लेकिन विजेताओं और नामांकित व्यक्तियों को एक गुडी बैग दिया जाता है, जिसमें हजारों डॉलर का सामना होता है, लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि वे अपने बैंक खातों में और भी अधिक पैसा पाने के लिए अपना पुरस्कार बेच सकते हैं तो आप गलत हैं।
अकादमी के नियमों के अनुसार, "पुरस्कार विजेता ऑस्कर की प्रतिमा को न तो बेचेंगे और न ही उसका निपटान करेंगे, और न ही कानून के संचालन द्वारा इसे बेचने या निपटाने की अनुमति देंगे।"












Click it and Unblock the Notifications