...तो क्या सच में नवाजुद्दीन ने पत्नी, बच्चों को घर से दिया धक्का? अब एक्टर ने दी ये सफाई
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी से अलग रह रही उनकी पत्नी अलिया सिद्दीकी हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की। जिसके बाद पत्नी की ओर लग रहे गंभीर आरोपों पर एक्टर की ओर से सफाई दी गई।

Photo: Aaliya Siddiqui Insta
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की पत्नी आलिया (Aaliya Siddiqui) हाल ही में पति पर गंभीर आरोप लगाए थे। आलिया ने दाव किया था उनके पति ने उन्हें रात के वक्त बच्चों के साथ घर से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया था। इसको लेकर इंस्टाग्राम पर उन्होंने वीडियो भी साझा किया गया था, जिसमें आरोप लगाए थे कि नवाजुद्दीन उनके साथ गलत कर रहा है, यहां तक बच्चों को भी रात के वक्त बाहर निकाला गया। जब मामला बंबई हाईकोर्ट पहुंच गया तो अब नवाजुद्दीन के प्रवक्ता ने एक्टर की ओर से सफाई दी है।
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी से अलग रह रही उनकी पत्नी ने शुक्रवार को बंबई उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की। जिसमें उन्होंने कोर्ट ने को बताया कि उन्हें और उनके दो नाबालिग बच्चों को मुंबई में उनकी सास के आवास से धक्का मारकर बाहर निकाल दिया गया। आलिया सिद्दीकी ने कोर्ट में कहा कि उन्हें आर्थिक सहायता देने वाला कोई नहीं है।
नवाजुद्दीन के प्रवक्ता ने कही ये बात
नवाजुद्दीन की पत्नी के उनके ऊपर आरोपों को लेकर एक्टर के प्रवक्ता ने कहा कि आलिया ने जो कुछ भी कहा है वह झूठ है। नवाजुद्दीन ने पहले ही घर की संपत्ति अपनी मां मेहरुन्निसा सिद्दीकी के नाम कर दी थी। ऐसे में घर से निकालने का अधिकार नवाजुद्दीन के पास नहीं था। वहीं नवाजुद्दीन की मां के केयरटेकर ने कहा है कि बच्चों को संपत्ति पर अनुमति है और केवल आलिया को इसके परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया गया है। नवाजुद्दीन ने मुंबई में आलिया के लिए एक फ्लैट ले रखा है, जिसे उन्होंने किराए पर दिया है।
आलिया का नवाज पर गंभीर आरोप
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने हाल ही में दावा किया था कि अभिनेता ने उन्हें और उनके बच्चों को अपने घर में प्रवेश करने से रोक दिया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, "ये है नवाजुद्दीन सिद्दीकी का सच जिन्होंने अपने मासूम बच्चों तक को नहीं बख्शा..जब 40 दिन घर में रहने के बाद मैं निकला तो वर्सोवा थाने के पदाधिकारियों ने मुझे फौरन बुलाया..लेकिन जब मैं घर वापस गया मेरे बच्चों के साथ नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने हमें अंदर नहीं जाने देने के लिए कई गार्डों की नियुक्ति की थी.. मुझे और मेरे बच्चों को इस आदमी ने सड़क पर रहने के लिए बेरहमी से छोड़ दिया था.. शुक्र है कि मेरे एक रिश्तेदार ने हमें अपने एक कमरे के घर में ले लिया..यह छोटी सी मानसिकता और मुझे और मेरे बच्चों को घर से निकालकर सड़कों पर लाने की क्रूर योजना से पता चलता है।" वीडियो में उनकी बेटी शोरा को बुरी तरह रोते हुए भी दिखाया गया है। अब उनके प्रवक्ता ने सफाई दी है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications