मिथुन चक्रवर्ती की कैसी है तबीयत? जानिए उनका हेल्थ अपडेट

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को पथरी होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है।

मुंबई, 6 मई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। उनकी इस तस्वीर के कारण उनके फैंस काफी परेशान हैं और लगातार उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं। लेकिन अब फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जी हां मिथुन दा अस्पताल से ठीक हो कर घर वापस लौट आए हैं। जिसकी जानकारी खुद उन्होंने शेयर की है।

mithun Chakraborty

वायरल हुई मिथुन चक्रवर्ती की तस्वीर
दरअसल, मिथुन दा मिथुन के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर एक्टर की हेल्थ का अपडेट दिया था। जिसमें मिथुन दा बेहोशी की हालात में बेड पर लेटे दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि, दिग्गज अभिनेता को किडनी में स्टोन की परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। लेकिन अब एक्टर की सेहत बिल्कुल ठीक हैं। जिसकी जानकारी एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने साझा किया कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वे सुरक्षित घर वापस आ गए हैं।

बेटे ने बताया तस्वीर का सच
सोशल मीडिया पर मिथुन चक्रवर्ती की इस तस्वीर ने बवाल मचा दिया था। तस्वीर वायरल होने के बाद एक्टर की हेल्थ को लेकर तरह-तरह की अफवाहें भी उड़ रही हैं। जिसके बाद फैंस काफी परेशान हो गए थे। हालांकि इस वायरल तस्वीर पर उनके बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने सच बताया और जानकारी दी की, वह अब बिल्कुल ठीक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+