क्‍या अनिल कपूर ने पाकिस्तान में आई बाढ़ के पीड़ितों के लिए दान किए हैं 5 करोड़ रुपये?

क्‍या अनिल कपूर ने पाकिस्तान में आई बाढ़ के पीड़ितों के लिए दान किए हैं 5 करोड़ रुपये?

मुंबई, 6 सितंबर: भारत का पड़ोसी दुश्‍मन देश पाकिस्‍तान इन दिनों भीषण संकट से गुजर रहा है। पिछले कई सालों से आर्थिक तंगी झेल रहे पाकिस्तान में भारी बारिश और ग्लेशियरों के पिघलने से अभूतपूर्व बाढ़ आई, जिसमें अब तक लगभग 1,265 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ के संकट से जूझ रहे पाकिस्‍तान के लिए कई पाकिस्तानी हस्तियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मदद की गुहार लगाई है। वहीं सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है कि अनिल कपूर ने पाकिस्तान में आई बाढ़ के लिए 5 करोड़ रुपये का दान दिया है। इस खबर के बाद अनिल कपूर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। आइए जातने हैं आखिर सच्‍चाई क्‍या है?

 ट्रोलर्स ने अनिल कपूर को जमकर कोस रहे

ट्रोलर्स ने अनिल कपूर को जमकर कोस रहे

दरअसल, हाल ही में नाना बने हैं उनकी एक्‍ट्रेस बेटी सोनम कपूर ने प्‍यारे से बेटे को जन्‍म दिया है वहीं पाकिस्‍तान को दान करने की खबर के आने के बाद ट्रोलर्स ने अनिल कपूर को जमकर कोसना शुरू कर दिया है।

इस पोस्‍ट में किया गया है ये दावा

इस पोस्‍ट में किया गया है ये दावा

सत्य ही सनातन नाम के एक ट्विटर हैंडल ने लिखा

अनिल कपूर ने पाकिस्तान में बाढ़ के लिए 5 करोड़ रुपये का दान दिया। काश! अगर मैंने इसे भारत के किसी मंदिर को दे दिया होता तो क्या समस्या थी।

जानें क्‍या है सच

जानें क्‍या है सच

इसे अलावा एक और महिला यूजर ने ऐसी ही खबर लिखी जिसके बाद अनिल कपूर को ट्रोल करना शुरू कर दिया और वो ट्रेंड कर रहे हैं। हालांकि अनिल कपूर ने इस प्रतिक्रिया नहीं दी और इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं दी है लेकिन जांच करने पर सामने आया कि अनिल कपूर ने ऐसी कोई धनराशि पाकिस्‍तान बाढ़ के लिए नहीं दना की है।

क्‍या आलिया-रणबीर ने 2 करोड़ रुपये दान के तौर पर दिए हैं?

क्‍या आलिया-रणबीर ने 2 करोड़ रुपये दान के तौर पर दिए हैं?

इससे पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पाकिस्तान के बाढ़ पीड़ितों की आर्थिक मदद की है। 'बॉलीवुड पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया है। ब्रह्मास्त्र के निर्माता करण जौहर ने 5 करोड़ और आलिया-रणबीर ने 2 करोड़ रुपये दान के तौर पर दिए हैं।

ट्रोलर्स ‘आलिया माई फुट' के हैशटैग के साथ उनको जमकर कोस रहे

ट्रोलर्स ‘आलिया माई फुट' के हैशटैग के साथ उनको जमकर कोस रहे

ये खबर आने के बाद लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोग इस पोस्ट के चलते आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के प्रति अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। ट्रोलर्स 'आलिया माई फुट' के हैशटैग के साथ उनको जमकर कोस रहे थे।हालांकि बाद में खबर झूठी निकली।

पाकिस्तानी पत्रकार ने लिखी ये पोस्‍ट

पाकिस्तानी पत्रकार ने लिखी ये पोस्‍ट

बता दें एक पाकिस्तानी पत्रकार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक पोस्‍ट शेयर की जिसमें उसने लिखा

मैंने वास्तव में सोचा था कि मानवता की कोई सीमा नहीं है, लेकिन यह बता रहा है कि शायद ही किसी बॉलीवुड सितारे ने पाकिस्तान में विनाशकारी बाढ़ के बारे में पोस्ट किया हो - जागरूकता बढ़ाएं, लिंक साझा करें, बस सहानुभूति दिखाएं। वे जानते हैं कि वे कितने लोकप्रिय हैं और उस स्वीकृति का कितना अर्थ होगा।

अभिनेत्री ने ये नोट शेयर करते हुए लिखी ये बात

अभिनेत्री ने ये नोट शेयर करते हुए लिखी ये बात

अभिनेत्री ने पाकिस्‍तानी पत्रकार का ये नोट शेयर करते हुए लिखा ,

पीड़ित कोई राष्ट्रीयता, जाति या धर्म नहीं जानता - उनके लिए यह दिखाने का इससे बेहतर समय नहीं है कि वे राष्ट्रवादी राजनीति से ऊपर उठ सकते हैं और पाकिस्तान में अपने प्रशंसकों की परवाह कर सकते हैं। हम आहत हो रहे हैं और एक या दो शब्द गलत नहीं होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+