Dhurandhar Star Cast Fees: आदित्य धर की फिल्म के लिए रणवीर सिंह ने वसूली भयंकर मोटी रकम, बाकी को मिले चिल्लर!
Dhurandhar Star Cast Fees: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर' का ट्रेलर रिलीज है। इसके बाद से फिल्म का बज बनना शुरू हो गया है। फिल्म भव्य स्केल, दमदार कलाकारों और एक्शन से भरपूर कहानी के कारण यह फिल्म रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है। आदित्य धर की यह मेगा फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें रणवीर के साथ आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और सारा अर्जुन जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

रणवीर सिंह - सबसे महंगे स्टार
फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे रणवीर सिंह अपने लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 'धुरंधर' के लिए 20 से 50 करोड़ रुपये तक की फीस ली है। वो इस फिल्म के सबसे महंगे स्टार हैं। एक मजबूत किरदार निभा रहे आर. माधवन ने इस फिल्म के लिए करीब 9 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। हाल ही में 'दे दे प्यार दे 2' में उनकी परफॉर्मेंस की काफी प्रशंसा हुई थी, जिसका असर उनकी मांग पर भी दिखाई देता है। वहीं, संजय दत्त ने भी इस प्रोजेक्ट के लिए मोटी रकम वसूली है। दत्त को 'धुरंधर' के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये मिले हैं, जो उन्हें फिल्म के टॉप-फी रेंज वाले एक्टर्स में शामिल करता है।
अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन की फीस
फिल्म में एक अहम भूमिका निभा रहे अक्षय खन्ना को इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 2.5 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।अर्जुन रामपाल, जो फिल्म में एक प्रभावशाली नेगेटिव किरदार निभा रहे हैं, ने लगभग 1 करोड़ रुपये लिए हैं। युवा अभिनेत्री सारा अर्जुन, जो कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, को भी लगभग 1 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। कम उम्र में इतनी महत्वपूर्ण भूमिका और यह फीस उन्हें इंडस्ट्री की उभरती प्रतिभाओं में शामिल करती है।
दो पार्ट्स में रिलीज होगी 'धुरंधर'
फिल्म से जुड़ी एक खास बात यह भी है कि इसे दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग 5 दिसंबर को दर्शकों के सामने होगा, जबकि इसका दूसरा भाग अगले साल आने की संभावना है। हालांकि अभी तक इस बात की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications